Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

CM JORAMTHANGA KI BETI: मिजोरम के CM जोरमथंगा ​की बेटी ने डॉक्टर को तमाचा जड़ा

CM JORAMTHANGA KI BETI: डॉक्टर ने बिना अपॉइंटमेंट ट्रीटमेंट करने से किया था इनकार, सीएम बाप ने मांगी माफी

0 312

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

CM JORAMTHANGA KI BETI: मिजोरम के CM जोरमथंगा की बेटी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक डॉक्टर को थप्पड़ मारती दिख रही हैं। ये घटना बुधवार को राजधानी आइजोल के एक अस्पताल में हुई। बेटी की शर्मसार करने वाली करतूत मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने माफी मांगी है।

CM JORAMTHANGA KI BETI

 

CM JORAMTHANGA KI BETI-FATHER

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

CM JORAMTHANGA KI BETI: जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री जोरमथंगा की बेटी मिलारी छांगटे बिना अपॉइंटमेंट के स्किन डॉक्टर के पास चली गईं थीं। लेकिन डॉक्टर ने ये कहकर देखने से मना कर दिया था कि वह अपॉइंटमेंट लेकर नहीं आईं हैं। डॉक्टर ने कहा था कि पहले अपॉइंटमेंट लेकर आएं, तभी इलाज किया जाएगा। बस, इसी बात से नाराज़ होकर सीएम की बेटी गुस्से से बेकाबू हो गई और डॉक्टर पर टूट पड़ी। मिलारी ने डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि इस घटना के बाद मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने माफी मांगी है।

वीडियो वायरल होने के बाद से ही CM जोरमथंगा ​​​​​​​और उनका परिवार सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहा है। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने इस घटना पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही डॉक्टरों ने शनिवार को काली पट्टी लगाकर काम किया।

CM JORAMTHANGA KI BETI: उधर बेटी मिलारी की इस हरकत पर मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर के साथ उनकी बेटी के दुर्व्यवहार के लिए वह माफी मांग रहे हैं। उसने गलती की है। मैं इस व्यवहार को किसी भी तरह से सही नहीं मानता।

CM JORAMTHANGA KI BETI: सीएम की बेटी ने एक डॉक्टर को तमाचा जड़ा है। ये सत्ता का नशा है। सीएम राज्य भर का होता है। और सीएम की बेटी एक आम नागरिक की तरह होती है। ऐसे में उसे इसकी सजा मिलना चाहिए। वहीं पीड़ित डॉक्टर के ऊपर हुए इस अत्याचार के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन होना चाहिए। ताकि कोई सीएम, पीएम, गवर्नर और डीएम की बेटी ये दुस्साहस ना कर सके।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off