Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Begusarai Shooting: बेगूसराय गोलीकांड को लेकर अब एक्शन में आए सीएम नीतीश कुमार 

0 157

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Begusarai Shooting:मंगलवार की शाम बिहार के बेगूसराय में एक बड़ी घटना घटित हुई। यहां बाइक पर सवार दो लोगों ने पिस्तौल लहराते हुए शहर के अलग-अलग स्थानों पर 11 लोगों को गोली मार दी। जिनमें से 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 10 लोगों का अभी अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना के बाद  पूरे शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। इधर सीएम नीतीश कुमार अब इस घटना पर एक्शन में आ गए हैं।

नीतीश कुमार ने डीजीपी (Bihar DGP) एसके सिंघल से बुधवार को बात की। डीजीपी सिंघल को नीतीश कुमार ने अपने आवास में बुलाया। दोनों ने 55 मिनट तक इस मामले पर गंभीर बातचीत की। सीएम नीतीश कुमार ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वही दूसरी ओर बेगूसराय गोलीकांड में एसपी ने सात पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पटना-बेगूसराय समेत 6 जिलों में नाकाबंदी और छापेमारी की जा रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि चार विशेष टीम का गठन किया गया है। पड़ोसी जिले जो बेगूसराय के हैं जहां से अपराधियों के आने जाने की संभावना है वहां के सीसीटीवी की जांच हो रहीहै। लगातार छापेमारी की जा रही है जो लोग शक के आधार पर हैं उनके यहां छापेमारी की जा रही है।

इस घटना को लेकर बीजेपी लगातार राज्य सरकार पर आक्रमक हो रही है। बीजेपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रही है।  फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh), विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha), अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) ने मौजूदा सरकार पर जमकर हमला बोला है। गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने घटना पर कहा कि बेगूसराय की घटना बिहार के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से कानून व्यवस्था बहुत बिगड़ गई है। मुख्यमंत्री जी जिसे पहले जंगल राज कहते थे उसे अब जनता राज कहते हैं। नीतीश कुमार ने सत्ता की लालसा में बिहार को बर्बाद कर दिया है। नीतीश जी आपने जो कदम उठाया आपने कभी सोचा कि आपने क्यों उठाया? रोपे बबूल तो आम कहां से होए। नीतीश कुमार आप जनता के सामने आकर जवाब दीजिए। ये क्या हो रहा है?

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off