Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Congress on Bihar Politics: अखिलेश प्रसाद सिंह का RJD को सीधा मैसेज, बिहार में कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस 

0 73

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Congress on Bihar Politics: बिहार महागठबंधन में लालू यादव की आरजेडी की सहयोगी कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि वह 2025 का विधानसभा चुनाव 2020 में लड़ी गई सीटों से कम पर नहीं लड़ेगी। पिछली बार कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

यह घोषणा Bihar प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने रविवार को सदाकत आश्रम में आयोजित कांग्रेस सेवा दल के 101वें स्थापना दिवस पर प्रांतीय सम्मेलन के दौरान की।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सरकार बनाना है, और इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। महिलाओं के लिए तेजस्वी यादव द्वारा घोषित योजनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर महिलाओं को ₹2500 से अधिक की राशि भी दी जा सकती है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

इससे पहले बिहार कांग्रेस प्रभारी शाहनवाज आलम ने भी कहा था कि बिहार में न कोई बड़ा भाई है, न कोई छोटा भाई। सीट बंटवारा लोकसभा चुनाव के जीत के स्ट्राइक रेट के आधार पर होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने सेवा दल को पार्टी की नींव बताते हुए कहा कि सेवा दल पार्टी का आंख-कान है और किसी भी संकट के समय सेवा दल के कार्यकर्ता हमेशा तत्पर रहते हैं।

शनिवार को दरभंगा में राजद नेता तेजस्वी यादव ने ‘माई बहन मान योजना’ की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार बनने पर गरीब महिलाओं को हर महीने ₹2500 दिए जाएंगे और यह योजना सरकार बनने के एक महीने के भीतर शुरू होगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी के बयान को आगे बढ़ाया।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के इंडिया गठबंधन को लेकर दिए बयान पर भी कांग्रेस अध्यक्ष ने टिप्पणी की। उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि इंडिया गठबंधन का नेतृत्व नीतीश कुमार को मिल सकता था, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें संयोजक बनने से रोका। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार पहले ही गठबंधन को धोखा दे चुके हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off