Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

COVID CASES DIP: चार सप्ताह के उफान के बाद देश में कोविड मामलों में 20 फीसदी की गिरावट

दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कोरोना के नए मरीजों की रफ्तार घटी, मौत के आंकड़े में बढ़ोतरी

0 218

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

COVID CASES DIP: चार सप्ताह के उफान के बाद देश में कोविड मामलों में 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार के आंकड़ों के आधार पर दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कोरोना के नए मरीजों की रफ्तार में कमी आई है। वहीं देशभर में औसत गिरावट 20 फीसदी दर्ज की गई है।

COVID CASES DIP: चार सप्ताह के उफान के बाद देश में कोविड मामलों में 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार के आंकड़ों के आधार पर दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कोरोना के नए मरीजों की रफ्तार में कमी आई है। वहीं देशभर में औसत गिरावट 20 फीसदी दर्ज की गई है। इन आंकड़ों ने देश को इस गर्मी में राहत दी है।

रविवार को जारी आँकड़ों के मुताबिक बीते सप्ताह (9 से 15 मई) देशभर में कुल 18,500 नए कोरोना मरीज सामने आए। इससे पहले के सप्ताह में कुल 23, 000 मरीज सामने आए थे। इस तरह से 11 से 17 अप्रैल के सप्ताह से जारी कोविड केसों का मामला अब ढलान की ओर आ गया है। बीते सप्ताह ये गिरावट 20 फीसदी दर्ज की गई है। हालाँकि बीते सप्ताह से मौत का आँकड़ा बढ़ा है। एक से 8 मई के सप्ताह में मौत का ये आँकड़ा जहाँ 20 था। बीते सप्ताह मौत का ये आंकड़ा 34 हो गया है। इनमें से 16 मौतें अकेले दिल्ली में हुई हैं।

दिल्ली में कोविड के नए मामलों में 37 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीते सप्ताह जहाँ 6104 नए मरीज सामने आए। वहीं उससे पहले के सप्ताह में 9694 मरीज सामने आए थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

इसी तरह से हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी नए मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई। हरियाणा में जहाँ नए केसों में 27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं यूपी में 23 प्रतिशत की कमी आई है।

दिल्ली , हरियाणा , यूपी में कोरोना केसों में गिरावट के बावजूद कई राज्यों में कोविड मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुजरात , आंध्र प्रदेश, एमपी , बंगाल, महाराष्ट्र और केरल में कोविड केसों में इजाफा हुआ है।

देश में कोरोना के नए मरीजों की गिरावट के बाद बीते सप्ताह कुल मरीजों की संख्या 17300 दर्ज की गई है। जबकि बीते सप्ताह ये आंकड़ा 20,400 था।

गौर करें तो देश वैक्सीनेशन के मामले में रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो 15 साल से अधिक उम्र के लोगों में 85.2 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग गई है। वहीं 96.2 फीसदी लोगों को कोरोना की पहली डोज लग गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off