Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Covid in Delhi: एक बार फिर से दिल्ली में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना तय

0 138

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Covid in Delhi:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सरकार ने फैसला लिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा। प्राइवेट कार में सफर करते वक्त ये नियम लागू नहीं होगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

बीते कई दिनों से राजधानी दिल्ली में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। ना केवल कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है, बल्कि कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अगस्त के पहले 10 दिनों में 40 लोगों की मौत हुई है, जबकि जुलाई के आखिरी 10 दिन में कोरोना वायरस ने 14 लोगों की जान ली थी। अब इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर तिगुनी हो गई है।

देश में पहली बार ही कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ने के बाद से राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया था और हाल में ही लोगों के चेहरे से मास्क का पहरा हटा था लेकिन यह एक बार फिर लौट आया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार लोगों से कोरोना संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील कर रही है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off