Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Crime: प्रेमी से शादी करने के लिए महिला ने रची अपनी झूठी मौत की कहानी

0 143

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Crime:मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक लड़के के प्यार में पागल दो बच्चों की मां ने अपनी ही मौत की झूठी साजिश रची और प्रेमी से जाकर शादी कर ली। महिला के ससुराल वालों और गांव के सभी लोगों ने उसके बारें में समझ लिया कि उसकी मौत हो गई है लेकिन जब महिला अपने प्रेमी के साथ थाने में पहुंची तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

महिला ने बताया कि वो अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। उसका पति उसके साथ मारपीट करता था इसलिए उसने पति को छोड़ दिया। बुधवार की सुबह तकीबन 5 बजे महिला ने अपने घर में बताया कि वो नदी पर जा रही है। जब वो बहुत देर से घर नहीं लौटी तो घर के लोगों को चिंता हुई। महिला के पति ने नदी पर जाकर उसे ढूंढा तो वहां महिला की चप्पल और उसका सामान मिला। इसके बाद पूरे गांव में ये खबर फैल गई कि नदी में महिला बह गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम की मदद से महिला को खूब ढूंढा लेकिन वो नहीं मिली। महिला के ससुर ने थाने में जाकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवाई। दो दिनों के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची। थाने में महिला को जिंदा देखकर सब हैरान रह गए। इसकी जानकारी महिला के पति को दी गई।

जब पुलिस ने महिला से पूछताछ की तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। उसने बताया कि वो नदी पर ही अपनी चप्पल और सामना छोड़कर इसलिए आ गई थी ताकि सब उसे मरा हुआ समझे। नदी से नंगे पैर ही महिला आलोट पहुंची फिर वहां से बस पर बैठकर वो अपने प्रेमी के पास राजस्थान पहुंच गई। वहां पहुंचकर दोनों ने शिव मंदिर में शादी कर ली।

महिला के पति और ससुराल वालों ने उसे खूब समझाया लेकिन वो नहीं मानी। महिला का दिल अपने छोटे-छोटे दो बच्चों के लिए भी वहीं पिघला। उसने कहा कि उसका पति हमेशा मारपीट करता था ऐसे में वो उसके साथ नहीं रहेगी। वो अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। पुलिस ने काफी समझा-बूझाकर महिला को नारी-निकेतन में भिजवा दिया।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off