Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

CWG 2022 CONCLUDES: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का समापन, 61 मेडल के साथ भारत चौथे पायदान पर रहा

CWG 2022 CONCLUDES: 2026 में इन खेलों की मेजबानी आस्ट्रेलिया करेगा

0 243

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

CWG 2022 CONCLUDES: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का भव्य समापन समारोह इंग्लैंड के अलेक्जेंडर स्टेडियम बर्मिंघम में संपन्न हुआ। भारत की तरफ से क्लोजिंग सेरेमनी में ध्वजवाहक बॉक्सर निखत जरीन और टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल रहे।

CWG 2022 CONCLUDES: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022  का भव्य समापन समारोह सोमवार को अलेक्जेंडर स्टेडियम बर्मिंघम में हुआ। कॉमनवेल्थ गेम्स का झंडा आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के गवर्नर को सौंप दिया गया। 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होंगे।

आधिकारिक रूप से कॉमनवेल्थ गेम्स का झंडा अगले मेजबान को सौंप दिया गया। 2026 का कॉमनवेल्थ गेम्स पहला मल्टीसिटी CWG होगा जो चार शहरों जिलॉन्ग, बैलेरैट, बेंडिगो और जिप्सलैंड में संपन्न होगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

CWG 2022 CONCLUDES: प्रिंस एडवर्ड ने कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन की घोषणा की। अब तक का सबसे बड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स बर्मिंघम में हुआ। सबसे ज्यादा इवेंट्स और 5000 से भी अधिक खिलाड़ियों ने 11 दिन खेलों में हिस्सा लिया।

CWG 2022 CONCLUDES: बॉक्सर निखत जरीन और टेबल टेनिस खिलाडी शरत कमल समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक रहे। भारत ने मेडल टैली में चौथे स्थान पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का समापन किया।

CWG 2022 CONCLUDES: 22 गोल्ड मेडल, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत के खाते में कुल 61 मेडल आये। ओपनिंग समारोह में भारत के ध्वजवाहक बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह थे।

28 जुलाई से 8 अगस्त तक चलने वाले 16 अलग-अलग खेलों में भारत के 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कॉमनवेल्थ गेम्स क्रिकेट में पहली बार शामिल हुई भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off