Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Cyrus Mistry Death:टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइस मिस्त्री (Cyrus Mistry) दुर्घटना में हुए मौत के शिकार 

0 144

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Cyrus Mistry Death:टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइस मिस्त्री (Cyrus Mistry) दुर्घटना में मौत का शिकार हो गए। रविवार साइस मिस्त्री (Cyrus Mistry) अहमदाबाद से मुंबई की ओर जा रहे थे। उनके साथ कार में अन्य चार लोग भी सवार थे। उसी वक्त तेज रफ्तार से आती हुई उनकी मर्सिडीज कार अचानक रोड के डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार साइरस मिस्त्री और उनके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्याशियों ने बताया कि घटना दोपहर 3 बजे के वक्त हुई। उस दौरान कोई महिला कार को चला रही थी। इस दौरान हादसे में कार में बैठे साइरस मिस्त्री और ड्राइवर महिला की मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोग जिंदा हैं जिन्हें स्थानीय कासा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साइरस मिस्त्री की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वे एक कमर्ठ उद्योगपति थे। साइरस मिस्त्री के पार्थिव शरीर को कासा के एक सरकारी अस्पताल में रखा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नदी के पहले पुल पर एक डिवाइडर था, कार काफी तेज रफ्तार में थी और अचानक वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कार में बैठे साइरस की मौत हो गई।

बता दें कि साल  2012 में रतन टाटा के इस्तीफे के बाद साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चैयरमैन का पद सौंपा गया था। लेकिन रतन टाटा के साथ मतभेदों के चलते अक्टूबर 2016 में साइरस मिस्त्री को टाटा संस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। अब उनके परिवार में  उनकी मां पेरिन डुबास, उनकी दो बहनें लैला मिस्त्री और अलु मिस्त्री रह गईं।

 

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off