Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Deepika Padukone की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती

0 290

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीपिका को बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें तुरंत अस्तपाल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Deepika Padukone: बता दें कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तबीयत फिर से बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के जानेमाने ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीपिका को बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्तपाल ले जाया गया।

Deepika Padukone: रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार शाम को दीपिका अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उनके कई टेस्ट किए गए, जिसमें उन्हें आधा दिन लग गया। अभी उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है। दीपिका के टीम से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन अभी आधिकारिक रूप से इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Deepika Padukone: गौर करें तो करीब एक महीने पहले भी दीपिका की तबीयत खराब हुई थी। उस वक्त दीपिका हैदराबाद में फिल्म ’प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग कर रही थीं। तब उनकी दिल की धड़कनें बढ़ गई थीं। उस वक्त दीपिका को कामिनेनी अस्पताल में जांच के लिए भर्ती कराया गया था।

दीपिका की तबीयत जब हैदराबाद में खराब हुई थी तो फिल्म के प्रोड्यूसर ने पहले इससे इनकार किया था। उनका कहना था कि वो रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गई थीं। इसकी वजह थी कि वह कोविड-19 से कुछ समय पहले ही रिकवर हुई थीं।

Deepika Padukone: बता दें कि दीपिका की आने वाली फिल्मों में ‘पठान’ है। वह शाहरुख खान के अपोजिट हैं। उनके अलावा जॉन अब्राहम भी अहम रोल में हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा दीपिका, ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ कर रही हैं।‘प्रोजेक्ट के’ में वह प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off