Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Delhi Crime: दिल्ली महिलाओं के लिए बना सबसे असुरक्षित शहर 

0 165

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Delhi Crime:देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर बन चुका है। एनसीबी के द्वारा आयी रिपोर्ट ने चौकाने वाला खुलासा किया है। देश के 19 महानगरों में दिल्ली ही सबसे असुरक्षित शहर बन चुका है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) (National Crime Records Burea) की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में अकेले दिल्ली में महिलाओं के अपराध के खिलाफ पुलिस में  13,982 मामले दर्ज किए गए। वहीं देश के बाकी 19 महानगरों में कुल मिलाकर महिलाओं के अपराध के खिलाफ 43,414 मामले दर्ज करवाए गए।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

दिल्ली के बाद मायानगरी मुंबई महिलाओं के लिए असुरक्षित हैं वहीं तीसरे नंबर बेंगलुरु का नाम दर्ज है। साल 2020 में दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध 9,782 मामले दर्ज किए गए थे। साल  2021 में दर्ज किए गए मामले 2020 में दर्ज किए गए मामलों से 40 प्रतिशत ज्यादा हैं। दिल्ली में महिलाओं के प्रति रेप, अपहरण और हत्या के मामलों में इजाफा देखने को मिला है। साल 2021 में जो रिपोर्ट आयी है उसके मुताबिक हर दिन दिल्ली में दो नाबालिग दुष्कर्म का शिकार हुई है। 2021 में  दिल्ली में बच्चियों के बलात्कार के 833 मामले दर्ज किए गए, जो महानगरों में सबसे अधिक हैं।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) (National Crime Records Burea) की इस रिपोर्ट ने ये साफ कर दिया है कि दिल्ली में सरकार के सारे दावे फेल होते हुए नजर आ रहे हैं। दिन के उजाले में भी इस शहर में महिलाएं खुद को असुरक्षित और असहज महसूस करती हैं।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off