Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

DELHI MLA SALARY: बीजेपी और आप ने लगाई एक साथ मुहर, विधायकों की बल्ले-बल्ले

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सैलरी होगी डबल से भी ज्यादा

0 98

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

DELHI MLA SALARY: दिल्ली असेंबली में बीजेपी और आप ने एक साथ मिलकर वेतन वृद्धि के प्रस्ताव पर एक साथ मुहर लगा दी। इस प्रस्ताव के बाद ना सिर्फ विधायकों की सेलरी में डेढ़ गुना से अधिक का इजाफा होगा, बल्कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सैलरी डबल से भी ज्यादा हो जाएगी।

DELHI MLA SALARY: दिल्ली असेंबली में बीजेपी और आप ने एक साथ मिलकर वेतन वृद्धि के प्रस्ताव पर एक साथ मुहर लगा दी। इस प्रस्ताव के बाद ना सिर्फ विधायकों की सेलरी में डेढ़ गुना से अधिक का इजाफा होगा, बल्कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सैलरी डबल से भी ज्यादा हो जाएगी।

दिल्ली विधानसभा में विधायकों के वेतन-भत्ते में वृद्धि को लेकर प्रस्ताव पास हो गया। विधायकों के साथ ही दिल्ली के सीएम, मंत्रियों, स्पीकर और नेता विपक्ष के वेतन में इजाफा होने जा रहा है। इस बढ़ोतरी से सीएम केजरीवाल की सैलरी डबल से ज्यादा हो जाएगी।

DELHI MLA SALARY: दिल्ली विधानसभा में सोमवार को विधायकों के वेतन-भत्ते में वृद्धि को लेकर प्रस्ताव पास हो गया। विधायकों के साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री, मंत्रियों, स्पीकर और नेता विपक्ष के वेतन में इजाफा होने जा रहा है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद इनकी सैलरी डबल से ज्यादा होने जा रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब तक वेतन और भत्ते मिलाकर प्रति माह 72 हजार रुपए मिलते थे। इस बदलाव के बाद अब ये सेलरी 1.70 लाख रुपए हरेक महीने मिलेंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

दिल्ली में मुख्यमंत्री, मंत्री, स्पीकर को अब तक 20 हजार रुपए बेसिक सैलरी मिलती थी, जिसे बढ़ाकर 60 हजार रुपए किया गया है। विधानसभा भत्ते को 18 हजार से बढ़ाकर 30 हजार किए जाने पर मुहर लगी है। इसके साथ ही अन्य खर्चों के लिए 4 हजार मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 10 हजार किया गया है।

सचिवालय भत्ता पहले शून्य था, लेकिन अब इस मद में 25 हजार रुपए हर महीने दिए जाएंगे। रोजाना भत्ता पहले 1000 रुपए था, जिसे अब 1500 किया गया है। इस तरह मुख्यमंत्री से स्पीकर तक को हर महीने 1.70 लाख रुपए का मासिक भुगतान किया जाएगा।

बता दें कि 11 साल बाद दिल्ली में विधायकों की सैलरी में वृद्धि हुई है। इसकी कवायद साल 2015 से ही चल रही थी। इससे पहले 2011 में सैलरी बढ़ाई गई थी।

साल 1993 में जब विधानसभा बनी तब से अब तक 5 बार विधायकों के वेतन में इजाफा हुआ है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के विधायकों ने एकमत से इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई और ध्वनिमत से संशोधन प्रस्ताव पास किया गया।

विधायकों के वेतन और भत्तों में 66 फीसदी से अधिक की वृद्धि की गई है। सोमवार से शुरू हुए असेंबली के विशेष सत्र में कानून मंत्री कैलाश गहलोत ने विधेयक सदन में रखा। चर्चा के बाद इसे एकमत से पारित किया गया। विधायकों की पेंशन में भी इजाफा किया गया है। पूर्व विधायकों को अब 7500 मासिक की जगह 15000 रुपए मासिक मिलेंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off