Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

LPG Cylinder Price Hike:घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में हुई बढ़ोतरी

0 205

LPG Cylinder Price Hike: आम जनता को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया गया है। 14.2 किलो वाले सिलेंडर के साथ-साथ 5 किलो वाले छोटे घरेलू सिलेंडर की कीमत भी बढ़ गयी है।  इसके दाम में 18 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब 14.2 किलो सिलेंडर लेने के लिए लोगों को 1,053 रुपये की कीमत चुकानी होगी। इससे पहले मई महीने में घरेलू सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया गया था। आइए जानते हैं बढ़ती कीमत के साथ अब अलग-अलग शहरों में लोगों को घरेलू सिलेंडर लेने के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी-

दिल्ली: 1053
मुंबई: 1053
कोलकाता: 1079
चेन्नई: 1069
लखनऊ: 1091
जयपुर: 1057
पटना: 1143
इंदौर: 1081
अहमदाबाद: 1060
पुणे: 1056
गोरखपुर: 1062
भोपाल: 1059
आगरा: 1066

Leave a comment