Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

DROUPADI MURMU FILES NOMINATION: एनडीए उम्मीदवार के रूप द्रोपदी मुर्मू ने भरा राष्ट्रपति का पर्चा

द्रोपदी के नामांकन के समय पीएम मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह भी रहे मौजूद

0 101

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

DROUPADI MURMU FILES NOMINATION: एनडीए की राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए संसद में पर्चा दाखिल कर दिया। इस मौके पर द्रोपदी के साथ पीएम मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई राज्यों के सीएम और सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहे।

DROUPADI MURMU FILES NOMINATION: एनडीए की राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए संसद में पर्चा दाखिल कर दिया। इस मौके पर द्रोपदी के साथ पीएम मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई राज्यों के सीएम और सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहे।

बता दें कि मुर्मू ने पीएम नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रधानमंत्री मोदी ने संसद भवन परिसर स्थित राज्यसभा महासचिव के कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी पी.सी. मोदी को द्रोपदी मुर्मू के नामांकन पत्र सौंपे।

मुर्मू के साथ नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, जगत प्रसाद नड्डा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के नेता मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

भाजपा नेताओं के अलावा वाईएसआर कांग्रेस के विजयसाई रेड्डी, ओडिशा की बीजू जनता दल सरकार के दो मंत्री और उसके नेता सस्मित पात्रा, अन्नाद्रमुक नेता ओ. पनीरसेल्वम और थम्बी दुरई व जनता दल  (यूनाईटेड) के राजीव रंजन सिंह भी मौजूद थे।

गौर करें तो राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए प्रत्येक सेट में निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच से 50 प्रस्तावक और 50 अनुमोदक होने चाहिए। राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी।

संथाल जनजाति समुदाय से आने वालीं द्रौपदी मुर्मू को सादगी और संघर्ष की जिंदगी के लिए जाना जाता है। साल 2009 के बाद से अपने पति और दो बेटों समेत कई परिजनों को खोने वालीं द्रौपदी मुर्मू ने कठिन संघर्ष के बीच अपनी बेटियों की परवरिश की थी।

ओडिशा के मयूरभंज जिले में जन्मीं द्रौपदी मुर्मू यदि चुनाव में जीत हासिल करती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। नामांकन दाखिल करने से पहले द्रौपदी मुर्मू ने अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई नेताओं से मुलाकात की।

बता दें कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बात की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में उनकी उम्मीदवारी के लिए विपक्षी नेताओं से समर्थन मांगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off