Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

ELENA RYBAKINA WIMBLEDON CHAMPION: कजाक खिलाड़ी एलेना रयबिकना बनीं विंबलडन 2022 चैंपियन

रयबकिना ने रचा इतिहास, खिताब जीतने वाली कजाकिस्तान की पहली खिलाड़ी बनीं

0 90

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ELENA RYBAKINA WIMBLEDON CHAMPION: विंबलडन 2022 जीतकर एलेना रयबकिना ने इतिहास रच दिया है। एलेना खिताब जीतने वाली कजाकिस्तान की पहली खिलाड़ी बनी हैं।
ELENA RYBAKINA WIMBLEDON CHAMPION: विंबलडन 2022 जीतकर एलेना रयबकिना ने इतिहास रच दिया है। एलेना खिताब जीतने वाली कजाकिस्तान की पहली खिलाड़ी बनी हैं। रयबिकना ने फाइनल में ओन्स जबूर को कड़े मुकाबले में हराया।
सत्रहवीं वरीयता प्राप्त कजाकिस्तान की खिलाड़ी एलेना रयबकिना ने फाइनल में दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी ओन्स जबूर को हराकर अपना पहला विंबलडन खिताब जीत लिया।
रयबकिना ने दो घंटे से ज्यादा चले मुकाबले में जबूर पर 3-6, 6-2, 6-2 से जीत दर्ज की। इसके साथ ही एलेना रयबिकना ग्रास कोर्ट स्लैम विंबलडन खिताब जीतने वाली कजाकिस्तान की पहली खिलाड़ी बन गईं।
23 वर्षीय एलेना रयबिकना 2011 के बाद विंबलडन जीतने वाली सबसे युवा महिला बन गई हैं।
अब एक नजर डालते हैं कजाक खिलाड़ी एलेना रयबिकना के विंबलडन जीतने के सफर पर। रयबकिना ने पहले दौर में कोको वांडेवेघे को 7-6(2), 7-5 से हराया।
रयबिकना ने दूसरे दौर में कनाडा की बियांका एंड्रीस्कु को 6-4, 7-6(5) से हराया।
तीसरे दौर में कजाक खिलाड़ी रयबाकिना ने चीन की किनवेन झेंग को सीधे सेटों में 7-6(4), 7-5 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया।
एलेना ने राउंड ऑफ-16 में पेट्रा मार्टिक को 7-5, 6-3 से मात देकर क्वार्टर फाइनल का मुकाम हासिल किया।
रयबिकना ने क्वार्टर फाइनल में अजला टोमलजानोविक को 4-6, 6-2, 6-3 से हराकर बाहर किया।
वहीं सेमीफाइनल में दिग्गज खिलाड़ी सिमोना हालेप के खिलाफ जीत दर्ज की।
ऑप्टा के अनुसार, रयबकिना ओपन एरा में ग्रास कोर्ट पर डब्ल्यूटीए खिताब जीतने वाली पहली कजाख महिला बनी हैं। ओपन एरा (3) में अब उनके नाम किसी कजाकिस्तान महिला द्वारा सबसे अधिक डब्ल्यूटीए खिताब हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off