Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

FIRE ON GIRL: पटना में दिनदहाड़े नौवीं क्लास की छात्रा को गोली मारी, हालत नाजुक

पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई, हमलावर युवक गोली मारकर भागा

0 260

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

FIRE ON GIRL: बिहार की राजधानी पटना में दिनदहाड़े युवक ने 15 साल की लड़की को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

FIRE ON GIRL- राजधानी पटना में घटित इस घटना का CCTV फुटेज अब सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक छात्रा को पीछे से गोली मार रहा है। वारदात से पहले वो छात्रा का पीछा करता है। जैसे ही लड़की एक गली में जाने के लिए मुड़ती है। हमलावर झोले में रखी पिस्टल निकालता है और गोली मार देता है। गोली लड़की के गर्दन पर लगती है, वो जमीन पर गिर जाती है। इसके बाद हमलावार युवर वहां से रफू-चक्कर हो जाता है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

FIRE ON GIRL- पटना के सिपारा इलाके में बुधवार की सुबह 15 साल की काजल को गोली मार दी गई। पूरी वारदात वहां पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सामने आए 33 सेकंड के फुटेज को देखने पर यह हुआ कि सुबह में 7 बजकर 36 मिनट पर काजल को पीछे से गोली मारी गई।

FIRE ON GIRL – बता दें कि काजल 9वीं क्लास की स्टूडेंट है। वो एक प्राइवेट कोचिंग से क्लास कर पैदल ही अपने घर जा रही थी। उसने कंधे पर एक बैग टांग रखा था। काजल जब कोचिंग से करीब 200 मीटर की दूरी पर मेन रोड से गली की तरफ मुड़ी। उसी दौरान कॉर्नर पर एक युवक दिखाई दिया। युवक ने सिर पर टोपी पहन रखी थी और चेहरे पर मास्क लगा रखा था। जींस और शर्ट पहने लड़के के हाथ में एक झोला भी था। वो गली की ओर बढ़ती हुई काजल को देखता रहा। जैसे ही काजल उससे आगे बढ़ी, वैसे ही उसने अपने झोले से लोडेड पिस्टल निकाली। पीछे से कुछ कदम चलकर सीधे काजल के सिर पर फायर कर दिया। गोली लगते ही काजल उसी जगह गिर गई। जबकि, गोली मारने वाला पैदल ही रोड पार कर जक्कनपुर के जयप्रकाश नगर की तरफ भाग गया। वीडियो से ऐसा महसूस हो रहा है कि हमलावर गोली लड़की के सिर में मारना चाहता था, पर गोली सिर के नीचे गर्दन में जा लगी। फिलहाल लड़की की हालत गंभीर है। प्राइवेट हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। लड़की अपने परिवार के साथ बेउर थाना के तहत इंद्रपुरी रोड नंबर 4 में रहती है। उसके पिता तेज साहू सब्जी बेचते हैं।

FIRE ON GIRL – मामले की जांच करह रही बेउर थाना की पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। गोली मारने वाले अपराधी की पहचान हो गई है, पर वो गिरफ्तार नहीं हुआ है। हालांकि, वारदात के पीछे की असली वजह तब सामने आएगी, जब घायल काजल का पुलिस बयान ले पाएगी। या कोई और तथ्य सामने आएगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off