Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

GANDHI PARIWAR@15 AUGUST: गांधी परिवार बीमार, कौन फहराएगा कांग्रेस मुख्यालय पर झंडा?

0 398

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

GANDHI PARIWAR@15 AUGUST: सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को कोविड है और राहुल गांधी बीमार हैं। ऐसे में कांग्रेस मुख्यालय पर कौन तिरंगा फहराएगा।

GANDHI PARIWAR@15 AUGUST: गौर करें तो गांधी परिवार के तीनों प्रमुख सदस्य इस समय बीमार चल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोविड से पीड़ित हैं और वे आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रही हैं। प्रियंका गांधी भी कोविड संक्रमित हैं और आइसोलेशन में हैं। राहुल गांधी भी अस्वस्थ हैं। उन्हें कोरोना होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बीते कुछ दिनों से उन्हें भी रह-रहकर बुखार हो रहा है और वे भी इस समय आराम कर रहे हैं।

GANDHI PARIWAR@15 AUGUST: लिहाजा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय 24 अकबर रोड पर झंडारोहण कौन करेगा? इस पर चर्चा शुरू हो गई है। यह ऐसा अवसर होगा जब गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति कांग्रेस मुख्यालय में झंडारोहण कर सकता है। चूंकि, इसी समय पार्टी अपने नए अध्यक्ष की तलाश करने की प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी है, माना जा रहा है कि झंडारोहण के अवसर में पार्टी के नए अध्यक्ष की तस्वीर भी दिख सकती है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

GANDHI PARIWAR@15 AUGUST: कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, गांधी परिवार के किसी सदस्य के स्वस्थ न होने की स्थिति में मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी मुख्यालय में झंडारोहण कर सकते हैं। वे इस समय पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता हैं और राज्यसभा में पार्टी के नेता हैं। पार्टी की नीतियों के निर्धारण में भी उनकी भूमिका इस समय सबसे महत्त्वपूर्ण रहती है। वे गांधी परिवार के सबसे करीबी लोगों में भी माने जाते हैं, लिहाजा संभावना है कि सोमवार को वे पार्टी मुख्यालय में झंडारोहण कर सकते हैं।

GANDHI PARIWAR@15 AUGUST: वहीं केसी वेणुगोपाल पार्टी के जनरल सेक्रेटरी हैं। उन्हें राहुल गांधी के सबसे करीबी लोगों में माना जाता है। मल्लिकार्जुन खड़गे के किसी कारण उपलब्ध न होने पर वे पार्टी मुख्यालय में झंडारोहण कर सकते हैं। पार्टी के कोर ग्रुप में शामिल वेणुगोपाल संगठन के लिए दक्षिण भारत के सबसे प्रमुख चेहरों में देखे जाते हैं।

GANDHI PARIWAR@15 AUGUST: वहीं, पवन बंसल पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनके पास इस समय पार्टी के कोषाध्यक्ष पद की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल के न रहने की स्थिति में वे पार्टी मुख्यालय में झंडारोहण कर सकते हैं। पवन बंसल को भी पार्टी के अगले अध्यक्ष के संभावित चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है।

GANDHI PARIWAR@15 AUGUST: गौर करें तो इस समय अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहीं सोनिया गांधी दो दशक से पार्टी को लीड कर रही हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर कई बार अपनी अनिच्छा जता दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति कांग्रेस को लीड कर सकता है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू हो सकती है और  21 सितंबर तक समाप्त होने का अनुमान का अनुमान है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off