Sen your news articles to publish at [email protected]
Holi 2026: अश्लील गानों और नशेड़ियों पर ड्रोन निगरानी, प्रशासन सख्त
होली (Holi) को लेकर पटना में प्रशासन ने सुरक्षा का खास और कड़ा इंतजाम लेने का फैसला लिया है। होली के अवसर पर प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इसकी आड़ में किसी भी प्रकार का हुड़दंग, नशा और अश्लीलता बर्दास्त नही किया जाएगा और सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए पटना प्रशासन ने निगरानी से लेकर पेट्रोलिंग जैसी व्यवस्था की जाएगी।
डीजीपी त्यागराजन एसएम ने प्रशासन अधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक किया और स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जाए। वहीं अधिकारियों को कहा कि सीसीटीवी, ड्रोन और वीडियोग्राफी से निगरानी रखी जाए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर 24 घण्टे मॉनिटरिंग सेल नजर रखेगी। जिसके लिए डीएम ने निर्देश दिया है। किसी भी प्रकार की माहौल ना बिगड़े इसके लिए साइबर सेल तुरन्त कार्रवाई करेगी। रात में गश्त और बाईक पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
डीजे पर प्रतिबंध रहेगा प्रशासन सख्त
डीजे पर प्रशासन ने साफ किया है कि होली में प्रतिबंध रहेगा, विशेष अभियान नशीले पदार्थों के सेवन और बिक्री पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्थानीय स्तर पर संवाद बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि समिति की बैठकें समय पर आयोजित किया जाए। जिससे कि पर्व हंसी खुशी के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा सके।
वहीं होली पर्व पर कई जिलों के स्थानों संवेदनशील चिन्हित कर लिया गया है। उन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। 28 फरवरी से लेकर 5 मार्च तक विशेष सतर्कता रखी जाएगी।
हुड़दंगियों को पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरों का सहारा
ड्रोन कैमरों का सहारा हुड़दंगियों को पकड़ने के लिए लिया जाएगा। संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी और सीसीटीवी का सहारा लिया जाएगा ताकि संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
सार्वजनिक स्थानों होली के दौरान अक्सर द्विअर्थी और फूहड़ गीत बजने पर इस बार बिहार राज्य महिला आयोग ने बेहद कड़ा रुख अपनाने का फैसला किया है। बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने डीजीपी को लेटर लिख कर स्पष्ट निर्देश दिया है कि द्विअर्थी और अश्लील गानों पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए।
प्रशासन द्वारा इमरजेंसी नम्बर जारी
महिला आयोग का मानना है कि द्विअर्थी और अश्लील गानों से समाज का माहौल दूषित और खराब होता है। इसके परिणाम स्वरूप स्त्री और बच्चों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। समाज में अक्सर छेड़खानी और विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना हो जाती है। ऐसे में पुलिस भी सक्रिय हो कर डीजे और साउंड सिस्टम मालिकों की पहचान कर रही है जो भौंडे अश्लील गाना परोसते हैं।
प्रशासन ने होली के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा, हिंसा, घटना या अशांति होने पर इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। कोई भी 0612-2219810, 2219234, और 2210116 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं. इसके अलावा, इमरजेंसी होने पर डायल 112 हमेशा की तरह सक्रिय रहेगा।
इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया
