Sen your news articles to publish at [email protected]
Holi special train 2026: बिहार के यात्रियों के लिए चलेंगी 285 अतिरिक्त ट्रेनें, पूरी लिस्ट यहाँ देखें
होली के अवसर पर बिहार आने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। इस त्योहार को मनाने के लिए विभिन्न शहरों के लिए विशेष ट्रेनें चलने वाली हैं। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार, 1 से 22 मार्च तक कुल 1410 होली स्पेशल ट्रेनें (Holi special train) चलाने का फैसला किया गया है। इनमें से पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 285 विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया।
गाड़ी नंबर 09821/09822 (सोगरिया-दानापुर-सोगरिया स्पेशल) 28 फरवरी और 7 मार्च को सोगरिया (कोटा) से रात 11:10 बजे रवाना होकर, अगले दिन रात 11:45 बजे दानापुर पहुंच जाएगी। वापसी यात्रा में, यह ट्रेन 2 और 9 मार्च को दानापुर से सुबह 1:15 बजे निकलकर, अगले दिन सुबह 1:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी।
ट्रेन नम्बर और समय स्थिति
गाड़ी नंबर 01667/01668 (रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल) 27 फरवरी और 2 मार्च को रानी कमलापति से दोपहर 2:25 बजे प्रस्थान करके, अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन 28 फरवरी और 3 मार्च को दानापुर से सुबह 11:15 बजे निकलकर, अगले दिन सुबह 8:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
(गाड़ी संख्या- 01665/01666) रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल: यह ट्रेन 5 मार्च से हर गुरुवार को रानी कमलापति से 15:20 बजे चलकर दूसरे दिन 10:10 बजे पाटलिपुत्र में रुकेगी, और फिर तीसरे दिन 18:55 बजे अगरतला पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 8 मार्च से हर रविवार को अगरतला से 17:20 बजे प्रस्थान कर, यह दूसरे दिन 22:25 बजे पाटलिपुत्र में रुकेगी और तीसरे दिन 16:35 बजे रानी कमलापति पहुँचेगी।
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम से बस टिकट भी बुक कर सकते हैं
(गाड़ी संख्या-09525/09526) हापा-नाहरलगुन-हापा स्पेशल: यह ट्रेन 4 मार्च से हर बुधवार को हापा से रात 12:40 बजे चलकर दूसरे दिन 17:00 बजे हाजीपुर रुकेगी, और तीसरे दिन 16:00 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी। वापसी में, 7 मार्च से हर शनिवार को नाहरलगुन से 9:40 बजे प्रस्थान कर, यह दूसरे दिन 7:15 बजे हाजीपुर में रुकेगी और चौथे दिन 00:30 बजे हापा पहुँचेगी।
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम 23 फरवरी से 23 मार्च तक लगभग 200 अंतरराज्यीय बसों का संचालन करेगा। इन बसों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग गुरुवार से उपलब्ध है। इस व्यवस्था से होली और ईद के दौरान अपने घर लौट रहे बिहारियों को राहत मिलेगी। यात्री निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ पर जाकर आसानी से अपने टिकट बुक कर सकते हैं और अपनी पसंदीदा सीट भी चुन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया
