Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

INDIA MUMBAI MEET में लालू यादव का संकल्प, मोदी को हटाकर ही दम लेंगे

INDIA MUMBAI MEET: कोऑर्डिनेशन कमेटी में 13 नहीं 14 मेंबर होंगे, माकपा मेंबर का नाम जुड़ेगा

0 156

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

INDIA MUMBAI MEET: विपक्षी दलों के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A.) की तीसरी बैठक मुंबई में हुई। मीटिंग के दूसरे दिन 1 सितंबर को गठबंधन ने 13 मेंबर की कोऑर्डिनेशन कमेटी का ऐलान किया। बाद में कहा गया कि कमेटी में CPI(M) के मेंबर का नाम भी जोड़ा जाएगा। इसके बाद इस कमेटी में 14 मेंबर हो जाएंगे। अगली मीटिंग (चौथी) दिल्ली में होगी।

INDIA MUMBAI MEET ENDS

विपक्ष की मीटिंग खत्म होने के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें लालू प्रसाद यादव ने कहा- हमने संकल्प लिया है कि मोदी जी को हराकर ही दम लेंगे।

 

INDIA MUMBAI MEET: इंडिया की बैठक में 3 प्रस्ताव पास किए गए। पहला, अगले लोकसभा चुनाव 2024 में, जहां तक ​​संभव हो मिलकर लड़ने का संकल्प लेते हैं। राज्यों में सीट बंटवारे की व्यवस्था तुरंत शुरू की जाएगी।

दूसरा, सार्वजनिक चिंता और महत्व के मुद्दों पर देशभर में जल्द से जल्द सार्वजनिक रैलियां करेंगे। और तीसरा, अलग-अलग भाषाओं में जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया थीम के साथ पब्लिसिटी और मीडिया स्ट्रैटेजी बनाई जाएगी। 

 

INDIA MUMBAI MEET: इंडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना- यूबीटी के उद्धव ठाकरे ने कहाकि देशभर में हम गठबंधन की रैलियां करेंगे। जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया थीम तय हुई है। कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है। हम सबने तय किया है कि आने वाले चुनाव में तानाशाही, जुमलेबाजों और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे।

 

INDIA MUMBAI MEET:  उद्धव ने कहाकि हमने सुना था- सबका साथ, सबका विकास। चुनाव जीतने के बाद मित्रों को लात और अपना विकास हुआ। हमारी एकता से विरोधियों में घबराहट है। हम मित्र परिवारवाद के खिलाफ लड़ेंगे। हम भय मुक्त भारत बनाने जा रहे हैं।

 

INDIA MUMBAI MEET: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहाकि सभी का उद्देश्य एक ही है कि पीएम मोदी महंगाई के लिए क्या करेंगे, बेरोजगारी के लिए क्या करेंगे। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। मोदी जी 100 रुपए बढ़ाते हैं और 2 रुपए कम करते हैं। एलपीजी के दाम डबल हो गए है, लेकिन उन्होंने 200 कम किए।

 

लोगों को दिखाने के लिए 200 रुपए कम करना और कहना मैं गरीबों के लिए काम करता हूं। मोदी जी कभी गरीबों के लिए काम नहीं करेंगे। वे बड़े-बड़े उद्योगपतियों के साथ मिलकर चलते हैं। सीबीआई हो ईडी हो, हर ऑटोनोमस बॉडी का मिसयूज कर रहे हैं। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।

इनसे लड़ने के लिए इंडिया का जीतना जरूरी है। इंडिया को जिताने के लिए ही हम सब इस मंच पर बैठे हैं। हम हर राज्य की राजधानी में जाएंगे, मीटिंग करेंगे। मोदी जी झूठ बोलते हैं, लेकिन लोग उसे सच समझते हैं। हमें ये एक्सपोज करना है।

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहाकि एक बार जब उनसे (पीएम नरेंद्र मोदी) मुक्ति मिलेगी, तब आप प्रेस वाले आजाद हो जाएंगे, तब आपका जो मन करे लिखिएगा। आजकल देख रहे हैं कि वो कोई काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनकी बड़ाई छापी जा रही है।

ये देश के इतिहास को बदलना चाहते हैं, हम इन्हें इतिहास नहीं बदलने देंगे। सबका उत्थान करेंगे। किसी के साथ भेदभाव नहीं होने देंगे। सबको आगे बढ़ाना है। वो चुनाव कभी भी करा सकते हैं, ये जान लीजिए। हम लोगों ने भी इसकी चर्चा की है। तैयारी भी शुरू कर दी है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

INDIA MUMBAI MEET: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहाकि ये जो इंडिया अलायंस है, ये कोई चंद 26-27 पार्टी का अलायंस नहीं है। यह देश के एक सौ चालीस करोड़ लोगों का अलायंस है।

 

जो देश में मोदी सरकार है, वह बेहद भ्रष्ट और अहंकारी सरकार है। विदेश के अखबारों में छप रहा है। एक आदमी (गौतम अडाणी) विदेश में पैसा ले जा रहा है और प्रधानमंत्री मोदी उसकी मदद कर रहे हैं। पूरी सरकार एक आदमी के लिए काम करने में लगी है।

 

INDIA MUMBAI MEET: ये लोग (मोदी सरकार) अपने आप को भगवान से बड़ा समझने लगे हैं। इंडिया अलायंस की ताकत को देखकर अब ये लोग आपस में लड़ाएंगे। रोज खबरें आएंगी कि हमारे यहां ये हो गया, वो हो गया। मैं जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि हमारे यहां बहुत अच्छा चल रहा है। यहां कोई किसी पद के लिए नहीं आया है। सबने आगे बढ़कर जिम्मेदारी ली है। किसी ने सीट शेयरिंग, किसी ने मीडिया मैनेज, किसी ने सोशल मीडिया की जिम्मेदारी ली है।

 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहाकि मुझे काफी प्रसन्नता हुई कि हम अलग-अलग पार्टियों के नेता अलग-अलग बैठे थे। हम एक नहीं थे। उसका खामियाजा देश को भुगतना पड़ा और मोदी ने इसका फायदा उठाया।

 

INDIA MUMBAI MEET: हम शुरू से ही यह लड़ाई लड़ते रहे कि भाजपा हटाओ, देश बचाओ। देश में माइनॉरिटी सुरक्षित नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है। ये लोग झूठ बोलकर सत्ता में आए थे। मेरा और देश के अन्य नेताओं का नाम प्रचारित किया था कि इन लोगों का पैसा स्विस बैंक में है और हम यह पैसा लाएंगे और देश के हर नागरिक के खाते में 15-15 लाख आएगा। हमने भी झांसे में खाता खुलवा लिया। हमारे घर में पत्नी, बच्चों को मिलाकर 11 हो जाते हैं। अब इसे 15 से गुणा कर लीजिए। एक पैसा नहीं आया। सब इन्हीं लोगों का पैसा था।

 

हमने अपने इतने ऑपरेशन कराए हैं। आप सबका आशीर्वाद है कि हम जीवित हैं। मेरा हौसला काफी मजबूत है। हम लोगों ने संकल्प लिया है कि मोदी जी को हटाकर ही दम लेंगे।

 

INDIA MUMBAI MEET: वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहाकि जो लोग मंच पर हैं, वे देश के 60% लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। अगर हम एकजुट होकर लड़ेंगे तो बीजेपी जीत ही नहीं सकेगी। मुझे लगता है कि यह अलायंस बीजेपी को आसानी से हरा देगा। विकास में गरीबों और किसानों को साथ लेकर चलेंगे। बीजेपी गरीबों से धन छीनकर कुछ चुने हुए लोगों को देती है।

 

अब सीट बंटवारे पर बात होगी। एक कारोबारी और पीएम के बीच सांठगांठ है। मोदी जी और अडाणी जी के बीच जो रिश्ता है, उसके बारे में कल बोला था। एक अरब डॉलर पैसा देश से बाहर गया और वापस आया। मोदी जी G20 करा रहे हैं, उन्हें कह देना चाहिए कि इसकी इन्क्वायरी कराएंगे।

 

INDIA MUMBAI MEET: सेशन में दो महत्वपूर्ण बातें तय हुईं। पहला कि एक कोऑर्डिनेशन कमेटी होगी ओर दूसरा कि हम सीट शेयरिंग पर रेजोल्यूशन निकालेंगे। हम एक कमेटी बना रहे हैं जो पॉलिसीज को लेकर बात करेगी और देश के जो किसान और गरीब हैं उसको लेकर जो विजन है वह हम आपको दिखाएंगे।

 

विपक्ष की कमेटी में एक CM, एक डिप्टी CM, दो पूर्व मुख्यमंत्री, 5 राज्यसभा और 2 लोकसभा सांसदों को जगह दी गई है। इसके अलावा लेफ्ट से दो नेताओं को कमेटी में शामिल किया गया है।

 

INDIA MUMBAI MEET: कमेटी में झारखंड के CM हेमंत सोरेन (JMM), बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव (RJD)। जम्मू-कश्मीर से दो पूर्व मुख्यमंत्री- उमर अब्दुल्ला (NC) और महबूबा मुफ्ती (PDP) हैं।

 

INDIA MUMBAI MEET: पांच राज्यसभा सांसद हैं- केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस), संजय राउत (शिवसेना UBT), शरद पवार (NCP), राघव चड्ढा (AAP) और जावेद अली खान (SP)।

 

लोकसभा के दो सांसद- ललन सिंह (JDU), अभिषेक बनर्जी (TMC)। डी राजा (CPI) और एक सदस्य CPI (M) से शामिल किया गया है। CPI (M) के सदस्य के नाम की घोषणा नहीं की गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off