Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

INDIA WINS THOMAS CUP: इंडोनेशिया का 3-0 से सूपड़ा साफ कर भारत ने जीता बैंडमिंटन का थॉमस कप

पहली बार फाइनल में पहुँची भारतीय पुरुष टीम ने 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराया

0 229

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

INDIA WINS THOMAS CUP: इंडोनेशिया का 3-0 से सूपड़ा साफ कर भारत ने बैडमिंटन का थॉमस कप जीतकर इतिहास बना दिया। पहली बार फाइनल में पहुँची भारतीय पुरुष टीम ने 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हरा दिया।

INDIA WINS THOMAS CUP: इंडोनेशिया का 3-0 से सूपड़ा साफ कर भारत ने बैडमिंटन का थॉमस कप जीतकर इतिहास बना दिया। पहली बार फाइनल में पहुँची भारतीय पुरुष टीम ने 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हरा दिया। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के कड़े मुकाबले में साल 2016 की विजेता डेनमार्क को 3-2 से हराया था।

सेमीफाइनल का कठिन मुकाबला जीत भारतीय टीम ने फुल कॉन्फीडेंस के साथ खेलते हुए 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से रौंद दिया। इस तरह से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में खेले गए इस टूर्नामेंट को जीतकर भारत ने स्वर्णिम इतिहास रच दिया।

शटलर लक्ष्य सेन ने भारतीय अभियान की शुरुआत की। लक्ष्य ने अपने प्रतिद्वंदी एंथनी सिंसुका जिनटिंग को 8-21 , 22-17 , 21-16 से हरा दिया। इस तरह से लक्ष्य ने भारत को 1-0 से शुरुआती बढ़त दिला दी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

दूसरे में सत्विक और चिराग की जोड़ी ने इंडोनेशिया की युगल जोड़ी को कड़े संघर्ष में 18-21 , 23-21 , 21-19 से हरा दिया।

फाइनल मुकाबले के तीसरे मैच में के श्रीकांत ने जोनाथन क्रिस्टी को सीधे सेटों में रौंद दिया। श्रीकांत ने ये मैच 21-15 और 23-21 से जीता।

इस तरह से फाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन , किदांबी श्रीकांत और युगल जोड़ी चिराग शेट्टी और सत्विकसाइराज रंगीरेड्डी ने मुकाबला जीतकर देश का सीना चौड़ा कर दिया।

थॉमस कप जीतने पर पीएम मोदी ने बैडमिंटन फेडरेशन और खिलाड़ियों को बधाई दी है। साथ ही ये कहा कि इससे खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

इस तरह से भारतीय बैडमिंटन टीम ने ये पहली बार थॉमस कप जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा दिया है। इसी के साथ हैरान करने वाली खुशी ये है कि टीम पहली बार फाइनल में पहुँची और 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया की टीम को 3-0 से रौंद दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off