Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

INDIANS LEFT CITIZENSHIP: बीते साल एक लाख 63 हजार इंडियंस ने छोड़ी नागरिकता

साल 2021 में 1.63  लाख से अधिक भारतीयों ने छोड़ी अपनी नागरिकता

0 281

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

INDIANS LEFT CITIZENSHIP: साल 2021 में 1 लाख 63 हजार से अधिक भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी। ये लोग विदेश में जाकर बस गए हैं। ये जानकारी लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बीएसपी सांसद हाजी फजलुर रहमान के सवाल के जवाब में दी।

INDIANS LEFT CITIZENSHIP: केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अपनी नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या में 2021 में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। साल 2019 में 1,44,017 भारतीयों ने नागरिकता त्यागी थी। वहीं वर्ष 2020 में 85,256 लोगों ने भारतीयों नागरिकता छोड़ी थी। वहीं साल 2021 में यह संख्या बढ़कर 1,63,370 पहुंच गई।

INDIANS LEFT CITIZENSHIP: सरकार ने लोकसभा को बताया कि पिछले तीन वर्ष में 3,92,643 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी तथा सबसे अधिक भारतीयों को अमेरिका ने नागरिकता दी। बीएसपी सांसद हाजी फजलुर रहमान ने वर्ष 2019 से चालू वर्ष के दौरान नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों के बारे में जानकारी मांगी थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

राय द्वारा निचले सदन में पेश आंकड़ों के अनुसार, साल 2019 से 2021 के दौरान नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या 3,92,643 थी। इसमें वर्ष 2019 में 1,44,017 भारतीयों ने नागरिकता छोड़ दी। जबकि वर्ष 2020 में 85,256 भारतीयों और वर्ष 2021 में 1,63,370 भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी।

INDIANS LEFT CITIZENSHIP: सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 से 2021 के बीच 1,70,795 भारतीयों को अमेरिका ने नागरिकता दी। इसमें वर्ष 2019 में 61,683 भारतीयों ने अमेरिकी सिटीजनशिप ली। वर्ष 2020 में 30,828 भारतीयों और वर्ष 2021 में 78,284 भारतीयों को अमेरिका ने अपने देश की नागरिकता दी।

इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में पिछले तीन वर्षों में 58,391 भारतीयों को नागरिकता मिली। कनाडा में 64,071 भारतीयों को, ब्रिटेन में 35,435 भारतीयों को वहाँ की सिटीजनशिप मिली। जर्मनी में 6,690 भारतीयों, इटली में 12,131 भारतीयों को और न्यूजीलैंड में 8,882 भारतीयों तथा पाकिस्तान में 48 भारतीयों को नागरिकता मिली।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off