Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

INSPECTOR KILLED IN RANCHI: रांची में महिला दारोगा पर चढ़ाई गाड़ी, मौत

पिकअप चालक ने महिला दारोगा पर गाड़ी चढ़ाकर उनकी जान ली, गिरफ्तार

0 284

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

INSPECTOR KILLED IN RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप चालक ने महिला दारोगा पर गाड़ी चढ़ाकर उनकी जान ले ली।
INSPECTOR KILLED IN RANCHI: रांची के तुपुदाना ओपी की इंचार्ज संध्या टोपनो वाहन चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने एक पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया। लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी इंस्पेक्टर संध्या के ऊपर चढ़ा दी और फरार हो गया।
INSPECTOR KILLED IN RANCHI: झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंदसहो गए हैं। इसका नतीजा है कि राजधानी रांची में वाहन चेकिंग के दौरान महिला सब इंस्पेक्टर को अपराधी ने कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 3 बजे रांची के तुपुदाना ओपी की इंचार्ज संध्या टोपनो वाहन चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया। लेकिन पिकअप ड्राइवर ने गाड़ी रोकने की बजाय संध्या के ऊपर चढ़ा दी और रफू-चक्कर हो गया। जिसके बाद आनन-फान में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
आरोपी पिकअप ड्राइवर गिरफ्तार
INSPECTOR KILLED IN RANCHI: घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। रांची के एसपी सिटी अंशुमान कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हत्या में उपयोग की गई उसकी गाड़ी भी सीज कर दी गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया ड्राइवर कई आपराधिक वारदातों में शामिल था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
गौर करें तो एक दिन पहले ही हरियाणा में इसी तरह की घटना घटी थी। यहां नूंह जिले में अवैध खनन को रोकने के लिए डीएसपी सुरेंद्र सिंह की डंपर चालक ने कुचल कर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पूरा हरियाणा हिल गया था। डीएसपी सुरेंद्र सिंह 4 महीने बाद ही रिटायर होने वाले थे। इस तरह से देखा जाए तो अपराधियों ने ड्यूटी कर पुलिस के इन अधिकारियों को रास्ते से हटाने के लिए घृणित करतूत की। जिसकी जितनी भी निंदा की जाए उतनी कम है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off