Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

गृह मंत्रालय की ओर से राज्य की पुलिस को अलर्ट होने का निर्देश

0 151

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से तमाम केंद्र शासित और राज्य की पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश  दिए गए हैं। हिंसा के दौरान पुलिस को भी निशाना बनाया जा सकता है इसलिए मंत्रालय की ओर से उन्हें सावधान रहने की सलाह दी गई है। केंद्र मंत्रालय ने पैंगबर पर विवादित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार देश के कई राज्यों में हुए उपद्रव की घटना के बाद ये कदम उठाया है।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, हमने तैनात पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए उचित दंगा गियर में रहने के लिए कहा है। देश में जानबूझकर शांति भंग करने का प्रयास किया जायेगा। पुलिस और यदि आवश्यक हो तो अर्धसैनिक बल को भी अलर्ट मोड पर रहने की आवश्यकता होगी ताकि वो किसी भी अप्रिय स्थिति का मुकाबला कर सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस को भड़काऊ भाषण देने वाले तत्वों पर नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य पुलिस से हिंसा और भड़काऊ भाषणों के लाइव वीडियो पोस्ट करने वालों की पहचान करने को कहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने  सभी राज्यों से एहतियाती कदम उठाने, सीमाओं पर नजर रखने और संवेदनशील इलाकों की पहचान करने के लिए कहा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हिंसा भड़कने और मुरादाबाद, सहारनपुर और फिरोजाबाद में विरोध प्रदर्शन के बाद यह आदेश जारी किया गया है। दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, झारखंड, पंजाब, हैदराबाद और गुजरात सहित कई अन्य राज्यों को भी नेता की विवादास्तपद टिप्पणी के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए।

बता दें कि पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के विरोध और भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा और निष्कासित नवीन जिंदल की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को नमाज के बाद देशभर में मुस्लिम संगठन सड़क पर उतर गए थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off