Sen your news articles to publish at [email protected]
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम
कोहली ने छोड़ा सभी दिग्गजों को पीछे, IPL में बनाए सबसे ज्यादा रन
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने इस लीग में कई गेंदबाजों का सफलतापूर्वक सामना किया है, लेकिन कुछ गेंदबाज ऐसे भी हैं जिनके खिलाफ उनका बल्ला ज्यादा नहीं चलता है।
विराट ने जहां भी क्रिकेट खेला है, उन्होंने खूब रन बनाए हैं। उन्हें रन मशीन कहा जाता है। आईपीएल में विराट ने अब तक 8600 से ज्यादा रन बनाए हैं, ये सभी रन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए हैं। इस सीजन का अगला मुकाबला 17 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है। कोलकाता की टीम में एक गेंदबाज ऐसा है, जिसके सामने विराट का बल्ला लड़खड़ाता है। वह गेंदबाज सुनील नरेन हैं।
विराट का औसत
विराट ने नरेन के खिलाफ IPL में 17 पारियों में 136 रन जोड़े हैं। इस दौरान, नरेन ने विराट को 4 बार आउट किया है। विराट का औसत उनके सामने सिर्फ 34 है, और स्ट्राइक रेट 105.42 का है। ये आंकड़े कहते हैं कि सुनील नरेन के सामने विराट का बल्ला खास मजबूत नहीं है। आज के मैच में विराट किस रणनीति के साथ उतरते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।
विराट कोहली ने IPL 2025 में खूब रन बनाए हैं। उन्होंने अभी तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 505 रन बनाए हैं। उनका औसत 63.12 रहा है और स्ट्राइक रेट 143.46 का है। विराट ने इस सीजन में 7 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। देखना होगा, बचे हुए मैचों में वह कितने रन और बनाते हैं।
केकेआर के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन अच्छा प्रदर्शन किया है। वे अब केवल एक जीत दूर हैं प्लेऑफ में पहुंचने से। टीम ने 11 मैच खेले हैं, जिनमें से 8 में जीत मिली है। वह 16 अंकों के साथ दूसरी पोजीशन पर है। लेकिन केकेआर के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। IPL में अब तक 35 बार दोनों टीमों का मुकाबला हुआ है। इनमें कभी मैच नहीं टेड़ा है। विराट की टीम ने 15 मैच जीते हैं। कोलकाता ने 20 मुकाबले अपने नाम किए हैं
इसे भी पढ़ें – वैभव सूर्यवंशी को फोन कर दी सीएम नीतीश कुमार ने बधाई