Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

IPL 2022-RCB WIN: आईपीएल 2022 के 49वें मैच में RCB ने CSK को 13 रन से हराया

नए कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग को मिली हार

0 237

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

IPL 2022-RCB WIN: आईपीएल 2022 के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग (CSK) को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) ने 13 रन से हरा दिया। इस तरह से अपने नए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लीडरशिप में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा। रवींद्र जडेजा के कैप्टेंसी छोड़ने के बाद महेंद्कीर सिंह धोनी की कप्तानी में पहले मैच में जीत मिली थी।

IPL 2022-RCB WIN: रॉयल चैलेंजर बैंगलौर के 173 रन  का पीछी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी और मुकाबला 13 रनों से हार गई।

सीएसके के सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ और डेवन कनवे ने सँभल कर खेलते हुए रन गति बढ़ाने की कोशिश की। सीएसके का पहला विकेटरितुराज गायकवाड़ के रूप में गिरा। रितुराज 28 रन बनाकर आउट हुए।

 

डेवन कनवे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लगातात दूसरा अर्धशतक ठोंका। कनवे ने दो छक्कों और 6 चौकों की मदद से 37 गेंदों में 56 रन बनाए। रॉबिन उथप्पा एक रन बनाकर चलते बने। अंबाता रायडू 10 रन ही बना सके।

मोईन अली ने 34 रन की अच्छी पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने 3 और महेंद्र सिंह धोनी ने दो रन का योगदान दिया। सिमरजीत सिंह ने दो और महीश दीक्षण ने 7 रन का योगदान किया। इस तरह से सीएसके 8 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 160 रन ही बना पाई। और आरसीबी ये मुकाबला 13 रन से हार गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

आरसीबी की ओर से शहबाज अहमद, वॉनिंदु हसरंगा और जोश हैजलवुड को एक-एक विकेट, ग्लेन मैक्सवेल को दो और हर्षल पटेल को तीन विकेट हासिल हुए।

 

IPL 2022-RCB WIN: इससे पहले सीएसके ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया था। वहीं आरसीबी ने 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 33 गेंदों में 30 रन का योगदान दिया था। फॉफ डुप्लेसिस ने 22 गेंदों में शानदार 31 रन बनाए थे।

ग्लेन मैक्सवेल 3 रन बनाकर रन आउट हुए थे। महिपाल लोमरोर ने 27 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 42 रन बनाए थे।

रजत पाटीदार में 21 रन को योगदान किया था। दिनेश कार्तिक ने दो छक्कों और एक चौके की मदद से 17 गेंदों में 26 रन बनाए थे।

सीएसके की ओर से महीश दीक्षना को तीन विकेट और मोईन अली को दो विकेट मिला थाष डेवेन प्रिटोरियस को एक विकेट मिला और दो खिलाड़ी रन आउट हुए थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off