Sen your news articles to publish at [email protected]
Jagadish Shettar : कर्नाटक के पूर्व CM रहे जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल, खड़गे ने दिलाई सदस्यता
25 असेंबली सीटों पर हो सकता है बीजेपी को भारी नुकसान; टिकट नहीं मिलने पर छोड़ी थी भाजपा
Jagadish Shettar: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने बीजेपी को तगड़ा झटका देते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेंगलुरु में जगदीश शेट्टार को पार्टी की सदस्यता दिलाई। शेट्टार के कांग्रेस में शामिल से 25 असेंबली सीटों पर बीजेपी को भारी नुकसान होगा। शेट्टार ने कहाकि उन्होंने टिकट ना मिलने पर भारतीय जनता पार्टी छोड़ी। उन्होंने कहाकि उन्हें किसी ने मनाने की कोशिश नहीं की, और ना ही समझाया।
Jagadish Shettar : कर्नाटक में भाजपा के पूर्व CM जगदीश शेट्टार सोमवार सुबह बेंगलुरु में कांग्रेस में शामिल हो गए। टिकट ना मिलने से दो दिन पहले उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। शेट्टार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी मौजूद थे।
शेट्टार ने कहा, ‘मैंने कल भाजपा से इस्तीफा दिया था और आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया। मैं पूरे मन से कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। कई लोग इस बात से हैरान हैं कि नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे नेता ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। भाजपा ने मुझे हर पद दिया और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया।’
Jagadish Shettar : पार्टी का वरिष्ठ नेता होने के नाते मुझे लगा कि मुझे टिकट मिलेगी, लेकिन जब मुझे पता चला कि मुझे टिकट नहीं मिल रही है तो मैं हैरान रह गया। मुझसे इस बारे में किसी ने बात नहीं की। ना ही मुझे समझाने की कोशिश की। यहां तक कि मुझे तसल्ली भी नहीं दी गई कि मुझे क्या पद दिया जाएगा।’
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि शेट्टार के आने के बाद कांग्रेस राज्य में 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी। जैसा व्यवहार बीजेपी ने उनके साथ किया, वैसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए। भाजपा ने उनके समुदाय (लिंगायत) और उनके समर्थकों का अपमान किया।
सिद्धारमैया ने कहा कि RSS से होने के बावजूद शेट्टार एक सेक्युलर व्यक्ति हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि शेट्टार के आने से पार्टी मजबूत होगी।
Jagadish Shettar : रविवार को शेट्टार ने कांग्रेस के कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया और रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी। शेट्टार ने बताया कि कांग्रेस के इन नेताओं ने उनसे पार्टी में शामिल होने के लिए कहा था।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से 25 दिन पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने शनिवार देर रात भाजपा से इस्तीफे का ऐलान किया। रविवार को उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया।
जगदीश शेट्टार ने शनिवार को कहा था कि भाजपा अगर रविवार तक उनका टिकट फाइनल नहीं करती है तो उन्हें सख्त फैसला लेना पड़ेगा। इससे पार्टी को 25 सीटों का नुकसान उठाना पड़ेगा। हालांकि, शेट्टार ने रविवार तक का इंतजार नहीं किया था और शनिवार देर रात ही पार्टी छोड़ दी थी।