Sen your news articles to publish at [email protected]
Jamshedpur का गैंगस्टर Vikram sharma देहरादून में मृत! 50 से ज्यादा केस, गोली मारकर मर्डर
झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) के निवासी विक्रम शर्मा (Vikram sharma) की शुक्रवार सुबह लगभग 10:00 से 10:15 बजे के बीच देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित सिल्वर सिटी मॉल के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई। विक्रम शर्मा एक चर्चित हिस्ट्रीशीटर था, जिसके खिलाफ 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वह वर्तमान में जमानत पर था और देहरादून में एक किराए के फ्लैट में रह रहा था।
हमला करने वाले मॉल के अंदर पहले से ही मौजूद
चश्मदीदों के अनुसार, हमला करने वाले मॉल के अंदर पहले से ही मौजूद थे। जब विक्रम जिम से निकलकर एस्केलेटर की ओर बढ़ा, तब दो हमलावरों ने उस पर तेजी से गोलीबारी कर दी। तीन गोलियाँ लगने के कारण उसकी समकक्ष ही मृत्यु हो गई।
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी दी है कि यह मामला संभवतः ‘गैंगवार’ से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। हमलावर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए हैं। इसकी जांच के लिए देहरादून पुलिस और एसटीएफ की विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो झारखंड पुलिस के सहयोग से मामले की पड़ताल कर रही हैं।
जिम से लौट रहे विक्रम शर्मा की हत्या
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की शांत वादियों में एक बार फिर शुक्रवार को गोलियों की आवाज गूंज उठी। सिल्वर सिटी मॉल में जिम से लौट रहे स्टोर क्रशन के संचालक विक्रम शर्मा की हत्या कर दी गई। पिछले एक महीने में यह पांचवां हत्या का मामला है, जिससे शहर में खौफ का माहौल बना हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, विक्रम शर्मा एक गैंगस्टर था, जिसके खिलाफ 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 30 से ज्यादा हत्या के आरोप हैं। इस घटना के पीछे झारखंड गैंग का हाथ होने की बात कही जा रही है। पुलिस इसे गैंगवार से जुड़ा मान रही है। लगभग दस साल पहले, विक्रम शर्मा को झारखंड पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया
