Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

JHARKHAND POLITICAL CRISIS: राजनीतिक ऊहापोह के बीच झारखंड असेंबली का विशेष सत्र 5 सितंबर को

0 244

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

JHARKHAND POLITICAL CRISIS: झारखंड में जारी सियासी संकट के बीच सोरेन कैबिनेट ने बैठक कर 5 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया। वहीं दूसरी तरफ रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में रुके झारखंड के विधायकों ने पीसी कर BJP पर हमला बोला। उनका कहना है कि BJP उनके घर में चोरी कोशिश कर रही है।

JHARKHAND POLITICAL CRISIS: प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के दो और जेएमएम के 2 विधायकों के साथ झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद थे। कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडेय ने कहा कि उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। अपने घर में चोरी के डर से सभी विधायक यहां रह रहे हैं। संख्या होने के बाद भी हमारी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। आज हम अपनी जनता की खुशियों और तकलीफ में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।

वहीं JMM के विधायक सुदिव्य सोनू ने कहा कि केंद्र सरकार के सौतेले रवैए के बावजूद हम काम कर रहे हैं। हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर केंद्र का सौतेला व्यवहार देखने को मिल रहा।

JHARKHAND POLITICAL CRISIS: बता दें कि कैबिनेट मीटिंग में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने को मंजूरी दी गई। साथ ही बैठक में कुल 25 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। बाद में सरकार की ओर से बताया गया कि एक दिन का मानसून सत्र छूट गया था, जिसे 5 सितंबर को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि इसके जरिए सोरेन सरकार दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तरह खुद ही विधानसभा में विश्वास मत पारित कर सकती है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

इससे पहले UPA प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर CM हेमंत सोरेन की विधायकी पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। ज्ञापन में महागठबंधन ने अपने एकजुट होने का दावा भी किया।

JHARKHAND POLITICAL CRISIS: ज्ञापन में CM की विधायकी रद्द होने की खबरों से पैदा हुई भ्रम की स्थिति पर चिंता जताई गई और कहा गया है कि जल्द से जल्द इसे साफ किया जाए। इस तरह के भ्रम से सरकार को डिस्टैबिलाइज करने की कोशिश हो रही है। गवर्नर ऑफिस के आधे-अधूरे लीक से कन्फ्यूजन पैदा हो गया है जो प्रशासन पर असर डाल रहा है।

प्रतिनिधिमंडल में सांसद धीरज साहू, गीता कोड़ा, विजय हांसदा, महुआ माजी, पूर्व विधायक श्री बंधु तिर्की, विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद भोक्ता उपस्थित थे।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद जेएमएम महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि राज्यपाल ने कहा है कि चुनाव आयोग से चिट्ठी मिली है। इस पर 1-2 दिन में कानूनी सलाह लेकर इस पर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।

JHARKHAND POLITICAL CRISIS: वहीं दूसरी तरफ कैबिनेट की बैठक के लिए सभी मंत्रियों को रायपुर से रांची बुला लिया गया है। जेएमएम कोटे के मंत्री जहां पहले से ही रांची में थे तो कांग्रेस कोटे के 4 मंत्री जिन्हें रायपुर शिफ्ट किया गया था, उन्हें भी स्पेशल विमान से रांची बुला लिया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off