Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Jamshedpur Mahila University स्टाफ ने MLA Somesh Soren से की मुलाकात, रखीं अपनी मांगे

jmu karmchari sangh mla somesh soren mulakat 20251122 131856 0000
0 66

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय (Jamshedpur Mahila University) के संयुक्त शिक्षकेतर कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन से मिला और उन्हें हालिया जीत पर बधाई दी।
प्रतिनिधिमंडल में संघ के उपाध्यक्ष चैतन्य शिरोमणि के साथ कार्यकारिणी सदस्य नारायण नाग, रोहित विश्वकर्मा, के प्रभाकर राव, जय किशोर प्रसाद और विष्णु पदो दास शामिल थे। मुलाकात के दौरान उपाध्यक्ष चैतन्य शिरोमणि ने गुलदस्ता और शॉल भेंट कर विधायक का सम्मान किया और विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

समाधान निकालने का भरोसा दिया

विधायक सोमेश सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यान से सुनी और मुद्दों की गंभीरता को स्वीकार करते हुए अलग से विस्तृत चर्चा कर समाधान निकालने का भरोसा दिया। संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नए विधायक के हस्तक्षेप से लंबे समय से लंबित मांगों पर ठोस प्रगति होगी और कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
बैठक के बाद उपाध्यक्ष चैतन्य शिरोमणि ने कहा कि संघ कर्मचारियों के हितों के लिए संवाद और आंदोलन, दोनों रास्तों पर बराबर जोर देता रहेगा।

इसे भी पढ़ें – Bihar Election Result 2025: 3 लाख वोटर्स की रहस्यमय बढ़ोतरी और एनडीए की जीत पर उठते सवाल!

Leave a comment