Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति का 77वें गणतंत्र दिवस पर संदेश

26 Jan VC
0 78
Current image: 26 Jan VC

26 जनवरी 2026 को हमारा देश अपना 77वाँ गणतंत्र दिवस उल्लास एवं गौरव के साथ मना रहा है। यह दिवस भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक आदर्शों एवं राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। भारत की सतत विकास यात्रा में झारखण्ड राज्य तथा औद्योगिक नगरी जमशेदपुर का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा है। आज भारत विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में वैश्विक मंच पर एक सशक्त पहचान स्थापित कर चुका है।

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, झारखण्ड सरकार के सहयोग से, प्रदेश एवं देश की महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के साथ-साथ रोजगारोन्मुख एवं कौशल-आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए सतत प्रयासरत है। छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने हेतु विश्वविद्यालय में विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों तथा कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जनजातीय संस्कृति एवं भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन एवं विकास की दिशा में विश्वविद्यालय द्वारा “हो” एवं “संथाली” भाषाओं के अध्ययन-अध्यापन को प्रारंभ करने की प्रक्रिया प्रगति पर है, जो क्षेत्रीय विरासत को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विश्वविद्यालय की छात्राओं ने खेलकूद, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल अंतर-विश्वविद्यालय स्तर पर, बल्कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है।

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति (प्रभारी) के रूप में, मैं विश्वविद्यालय परिवार की ओर से आप सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ तथा उज्ज्वल, समृद्ध एवं सशक्त भविष्य के लिए अनंत मंगलकामनाएँ प्रेषित करती हूँ।

प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता
कुलपति (प्रभारी)

Leave a comment