Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

KARNATAKA BJP LEADER MURDER: भाजपा नेता के कत्ल के बाद कर्नाटक में बवाल

KARNATAKA BJP LEADER MURDER: बीजेपी युवा नेता की हत्या के बाद को लेकर प्रदर्शन, बाजार बंद

0 261

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

KARNATAKA BJP LEADER MURDER: भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के विरोध में प्रदेश भर में बवाल हो रहा है और बाजा बंद कराए जा रहे हैं। कई भाजपा कार्यकर्ता रात में ही सड़कों पर बैठ गए था। कार्यकर्ताओं ने हमें न्याय चाहिएके नारे लगा रहे हैं।

KARNATAKA BJP LEADER MURDER: कर्नाटक में भाजपा युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के बाद उपद्रव हो रहे हैं। बाजारों को बंद कराए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारी शासन-प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

KARNATAKA BJP LEADER MURDER: बता दें कि खून की ये वारदात दक्षिण कन्नड़ जिले में मंगलवार देर शाम हुई, जब कुछ अज्ञात हमलावरों ने प्रवीण के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह तब हुआ जब वो बाइक से घर जा रहे थे। हमलावरों ने उन्हें बाइक से खींचकर हत्या कर दी। घटना के बाद बीजेपी ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

KARNATAKA BJP LEADER MURDER: दरअसल, यह घटना कन्नड़ जिले में हुई है जब भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव प्रवीण नेट्टारू मंगलवार शाम अपने घर लौर रहे थे। प्रवीण बेल्लारे क्षेत्र के पास एक पोल्ट्री की दुकान चलाते थे। दिनभर काम करने के बाद प्रवीण दुकान बंद कर जब घर लौट रहे थे, तभी रात नौ बजे बाइक सवार बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण प्रवीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

KARNATAKA BJP LEADER MURDER: घटना के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बीजेपी नेता के परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अपने एक ट्ववीट में उन्होंने लिखा कि दक्षिण कन्नड़ जिले से हमारी पार्टी के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की बर्बर हत्या निंदनीय है। इस तरह के जघन्य कृत्य के अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के तहत दंडित किया जाएगा। प्रवीण की आत्मा को शांति मिले।

उधर बेल्लारे पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के विरोध में दक्षिण कन्नड़ में बेल्लारे और पुत्तूर में भाजपा कार्यकर्ता समेत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के जोरदार प्रदर्शन के बाद स्थानीय बाजार को बंद कर दिया गया है।

राज्य के कई हिस्सों में कत्ल की इस वारदात के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। वहीं दक्षिण कन्नड़ के एसपी सोनवणे ऋषिकेश ने बताया कि इस मामले में पड़ताल शुरू कर दी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off