Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

NDA में सीट शेयरिंग को लेकर कुशवाहा नाखुश, अमित शाह ने दिखाई औकात!

kushwaha upset over seat sharing in nda amit shah shows him his place 20251016 083323 0000
0 70

NDA में सबकुछ ठीक नही चल रहा है। बिहार चुनाव के गलियारों में तेज हलचल मची है। सीटों को लेकर अमित शाह के आवाज पर उपेंद्र कुशवाहा मिलने पहुंचे और अमित शाह बिना मिले उनके सामने से निकल गए यानी अमित शाह के आवास पर आपस में भिड़े कुशवाहा और अमित शाह। इससे यह साबित होता है कि एनडीए में सियासी उबाल है। बस 5 मिनट की देरी अमित शाह से नहीं मिल पाए उपेंद्र कुशवाहा।

कुशवाहा सीट शेयरिंग को लेकर नाखुश

सीट शेयरिंग पर है नाखुश। यह स्पष्ट दिख रहा है कि जो सीट शेयरिंग का फार्मूला अमित शाह मोदी या नड्डा ने अपनाया है उससे ना तो नीतीश कुमार खुश है ना ही उपेंद्र कुशवाहा खुश है और ना ही जितन राम मांझी खुश है। अगर कोई खुश है तो वो महज चिराग पासवान और कई सीटें जो कुशवाहा के हैं जो जितिन राम मांझी के हैं जो जेडीयू सीटें हैं वो चिराग पासवान की पार्टी को दे दी गई है या भाजपा ने अपने पास रखा है और इसे लेकर के भाजपा के अंदर भी बवाल मचा हुआ है।

खबर यह आ रही है कि अमित शाह से मिलने जब कुशवाहा दिल्ली पहुंचे तो अमित शाह उनसे बिना मिले निकल गए। जब भी गृह मंत्री से या ऐसे किसी उच्च पद पर बैठे व्यक्ति से किसी की मुलाकात होती है तो उसके लिए बकायदा एक प्रोटोकॉल है। एक प्रोसेस है। एक प्रोसीजर के जरिए अमित शाह से या नरेंद्र मोदी से या नड्डा से कोई मिल पाता है। जो समय अमित शाह ने दिया था उसे महज 5 मिनट की देरी पर उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे।

नथिंग इज वेल इन एनडीए

मानिए कि 12:00 बजे पहुंचने का वक्त दिया गया था और वो 12:05 पर कुशवाहा पहुंचे तो अमित शाह उनके लिए बिना वेट करे बिना इंतजार करे अमित शाह निकल गए और ठीक उसके 5 मिनट बाद उपेंद्र कुशवाहा पहुंचते हैं तो अमित शाह के आवास पर जो कह सकते हैं कि उनके नुमाइंदे हैं उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि 5 मिनट पहले ही अमित शाह निकल गए। यानी 5 मिनट के लिए भी कुशवाहा के लिए अमित शाह ने इंतजार नहीं किया। यह दिखाता है कि एनडीए में कुछ भी ठीक नहीं है। वैसे उसके बारे में उपेंद्र कुशवाहा अमित शाह से मिलने जाने से पहले ही इस बात पर जोर दिया था कि नथिंग इज वेल इन एनडीए।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर के घमासान मचा है। इस बीच बुधवार को दिल्ली में बड़ी हलचल देखी जा रही है। आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय सुबह-सुबह दिल्ली पहुंच गए थे। दोनों को केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करनी थी और सीट शेयरिंग पर सहमति का फार्मूला निकालना था। लेकिन कुशवाहा की मुलाकात टल गई है क्योंकि उनको 10:00 बजे का समय दिया गया था और वह 10:5 पर पहुंचे। बस 5 मिनट के लिए उन्होंने देरी कर दी और अमित शाह निकल गए।

अमित शाह ने कुशवाहा को नजरअंदाज कर निकल गए

शाह के आवाज पर 5 मिनट की वो देरी से पहुंचे और शाह ने भी 5 मिनट के लिए भी इंतजार नहीं किया। अब सूत्रों के मुताबिक खबर यही है। बताया जा रहा है कि शाह के घर पहुंचने से पहले कुशवाहा अपने दिल्ली स्थित आवास गए थे। कयास लगाया जा रहा है कि जैसे ही अमित शाह अपने घर लौटेंगे उपेंद्र कुशवाहा उनसे मुलाकात कर सकते हैं। दोस्तों राजनीति में राजनीतिक खबरों में मतलब संकेत ही सब कुछ है। आप सोचिए अमित शाह को पता था कि उपेंद्र कुशवाहा उनसे मिलने आ रहे हैं। चलो 10:00 बजे का समय दिया गया तो वह 10:5 पे पहुंचे। मतलब +5 -5 या +15 मिनट्स -15 मिनट्स तो होता रहता है। लेकिन अमित शाह को पता था कि उपेंद्र कुशवाहा पहुंचने वाले हैं। उन्होंने 5 मिनट का भी इंतजार नहीं किया। यानी वो चप्पल पहनकर जूता पहन कर बैठे हुए थे कि 1 मिनट की देरी होगी। हमें बहाना मिल जाएगा और हम फटाक से निकल जाएंगे। और अमित शाह ने यही किया।

कुशवाहा को उनकी औकात दिखाई जा रही

उपेंद्र कुशवाहा 5 मिनट लेट पहुंचे और वो तुरंत निकल गए। इंसान को जूता पहनने में, प्रोटोकॉल के तहत निकलने में भी 5 मिनट का वक्त लग जाता है। लेकिन ऐसा उपेंद्र कुशवाहा के लिए 5 मिनट के लिए भी उन्होंने इंतजार नहीं किया। यानी अब उपेंद्र कुशवाहा को दिल्ली में अमित शाह कुशवाहा को वेट करवा रहे हैं। इंतजार करवा रहे हैं ताकि कुशवाहा का जो गुस्सा है वो थोड़ा ठंडा हो जाए और वो जब अमित शाह के आगे शाम को बैठे तो अमित शाह जिस तरीके से उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे वो मान जाए यानी उपेंद्र कुशवाहा को उनकी औकात दिखाई जा रही है।

कुशवाहा की सीटें छीन कर किसी और को दी गई

उनकी औकात क्या है यह बतलाया जा रहा है। दरअसल उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के अंदर सीट बंटवारे को लेकर के वाकई दोस्तों नाराज है। महज छह सीटें दी गई और ऐसी सीटें दी गई जो निकालना भी मुश्किल है। जो उनके उनका गढ़ है जहां पर उन्हें पता है कि मेरी पार्टी सीटें निकाल लेगी। वहां से उनसे सीटें छीन करके भाजपा या तो अपने पास रखी है या किसी और को दे दिया है। इसके चलते उपेंद्र कुशवाहा नाराज है। उनकी नाराजगी की मुख्य वजह यह भी है कि जो महुआ विधानसभा सीट है उसे एलजेपी को दे दिया गया है। और नीतीश कुमार की कुमार भी इस वजह से नाराज है कि भाई हर चीज को चिराग पासवान की पार्टी को क्यों दी जा रही है?

कुशवाहा को मनाने नित्यानन्द राय पहुंचे

हमारी सीटें भी चिराग पासवान की पार्टी को दे दी गई है। और यह बात गिरिराज सिंह ने भी कहा है जहां महज हमने 500 400 वोटों से हारा है वो सीट हम एलजेपी को यानी चिराग पासवान की पार्टी को क्यों दे रहे हैं? अब इस मुद्दे को लेकर के उपेंद्र कुशवाहा बेचारे छह सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वो सीधा दिल्ली पहुंच गए। बीजेपी ने पटना में देर रात तक उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन मामला सुलझ नहीं सका और इसी वजह से कुशवाहा ने अपनी सभी उम्मीदवारों को फिलहाल पार्टी का सिंबल मतलब उम्मीदवारों के लिए पार्टी का सिंबल जारी नहीं किया। अब मंगलवार रात उन्हें मनाने के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी पहुंचे थे। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पहुंचे थे। मंत्री नितिन नवीन भी पहुंचे थे और ऋतुराज सिन्हा भी देर रात तक उनके पटना आवास पर बैठे हुए थे। उनको समझा रहे थे।

लेकिन उपेंद्र कुशवाहा नहीं माने और वह सुबह-सुबह यह कह दिया कि नथिंग इज वेल इन एनडीए। यानी एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं है और ये कहते हुए सीधा दिल्ली रवाना हो गए। अब दिल्ली वो पहुंचे तब तक अमित शाह के पास सब कुछ की जानकारी थी। अमित शाह भी उनसे बिना मिले 5 मिनट के भीतर निकल गए और जब शाम तक मुलाकात होगी या शाम को मुलाकात होगी तब पता चलेगा कि आखिर इस पूरे विषय को लेकर के सीट शेयरिंग को लेकर के किसने क्या बारगेनिंग की और किसके बात पर सहमति बनी।

इसे भी पढ़ें – Mahagathabandhan में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय, Mukesh sahni को जानिए कितना मिला सीट

Leave a comment