Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Lawrence Bishnoi:मुंबई में वसूली का धंधा करना चाहता था लॉरेंस विश्रोई (Lawrence Bishnoi)

0 157

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Lawrence Bishnoi:हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद से महाराष्ट्र प्रशासन अलर्ट हो गई। पूछताछ में जानकारी सामने आयी कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्रोई (Lawrence Bishnoi) की गैंग के द्वारा ही सलमान खान को ये धमकी दी गई थी। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को भी लॉरेंस विश्रोई (Lawrence Bishnoi) की गैंग के द्वारा ही मारा गया। अब महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय की ओर से ये खुलासा किया गया है कि लॉरेंस विश्रोई (Lawrence Bishnoi) मुंबई में वसूली का धंधा करना चाहता था।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

महाराष्ट्र गृहविभाग से जुड़े सूत्रों ने ये जानकारी दी है कि सलमान खान (Salman Khan) और उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) को धमकी देने के पीछे बिश्नोई गैंग (Bishnoi Gang) की साजिश थी जिससे वो अपनी ताकत का एहसास दिलाकर एक डर का माहौल बनाना चाहता था। लॉरेंस मुंबई के बड़े व्यापारी और बॉलीवुड के कलाकारों को धमकी देकर अवैध वसूली करने की तैयारी कर रहा था।

मुंबई पुलिस उस शख्स को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है जिसने सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी मिली थी। बीते 6 जून को सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान मार्निंग वॉक के लिए गए थे। जहां उन्हें बेंच पर एक लेटर मिला था जिसमें साफ-साफ लिखा था कि सलमान खान, सलीम खान बहुत जल्द ही तुम्हारा हाल भी सिद्धू मूसेवाला के तरह होने वाला है। इस धमकी भरे लेटर के मिलते ही सलीम खान ने स्थानीय पुलिस थाने में अपने सिक्योरिटी गार्ड को भेजकर शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off