Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के आखिरी और 7वें दौर में बिहार की 8 सीटों पर होंगे चुनाव, 1 जून को पड़ेंगे वोट

बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर 134 प्रत्याशी मैदान में

0 124

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के अंतिम और 7वे फेज में 1 जून को बिहार की आठ सीटों पर 134 उम्मीदवार अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं।

इस सातवें दौर में 16, 634 मददान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 1.62 करोड़ लोग वोटिंग करेंगे। इस आठ लोकसभा सीटों पर 134 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं इन सभी सीटों पर मतदान की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।

अंतिम चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर सीएम नीतीश कुमार तो कहीं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसके साथ ही इस फेज में एक केंद्रीय मंत्री, तीन पूर्व केंद्रीय मंत्रियों, एक राज्यसभा सांसद के साथ भोजपुरी दिग्गज मैदान में हैं।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिष्ठा दांव पर है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की ताकत की तीसरी बार अग्निपरीक्षा भी हो रही है। एक केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और तीन पूर्व केंद्रीय मंत्रियों रामकृपाल यादव, उपेंद्र कुशवाहा और रविशंकर प्रसाद की जान सांसत में है।

इसके साथ ही चर्चित भोजपुरी कलाकार पवन सिंह की भारतीय जनता पार्टी से की गई बगावत के बाद उनका राजनीतिक वजूद भी सवालों में है। क्योंकि, यह लोकसभा चुनाव का सातवां चरण है।

सातवें और अंतिम चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीटों- पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, बक्सर, काराकाट, सासाराम और जहानाबाद पर एक जून को मतदान से पहले आज गुरुवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया है।

अंतिम चरण की आठ सीटों पर 16, 634 मददान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 1.62 करोड़ लोग वोटिंग करेंगे। आठ लोकसभा सीटों पर 134 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग आजमाएंगे। वहीं इन सभी सीटों पर मतदान की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।

Leave a comment