Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Loksabha Elections: पांचवें फेज में 695 प्रत्याशी मैदान में; बिहार, झारखंड, यूपी सहित 8 राज्यों की 49 सीटों पर चल रहा है मतदान

राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता

0 71

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Loksabha Elections: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार, यूपी, झारखंड सहित 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित राज्यों की 49 सीटों पर मतदान चल रहा है। इस चरण में 695 प्रत्याशी मैदान में हैं। 82 प्रत्याशी यानी 12 फीसदी औरतें सियासी चौसर पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

Lok Sabha Elections LIVE: बता दें कि पांचवें चरण में 695 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं। इस दौर में 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान के लिए कतारें लगी हुई हैं।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश समेत आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान जारी है।

इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कुल 695 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 8.95 करोड़ मतदाता करेंगे।

यूपी की 14, बिहार की 5, झारखंड की 3, महाराष्ट्र की 13, ओडिशा की 5, बंगाल की 7 व केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर व लद्दाख की 1-1 सीट पर मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

उत्तर प्रदेश में इन सीटों पर वोटिंग: लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, मोहनलालगंज, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा, बाराबंकी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर और कौशांबी। इन सीटों पर 144 प्रत्याशी मैदान में हैं।

पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

यूपी के पांचवें चरण में 2,71,36,363 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे जिसमें 1,44,05,097 पुरुष, 1,27,30,186 महिला और 1,080 थर्ड जेंडर हैं।

सबसे अधिक मतदाता मोहनलालगंज और सबसे कम मतदाता बांदा में हैं। सबसे अधिक 15 प्रत्याशी फतेहपुर और सबसे कम 4 प्रत्याशी कैसरगंज लोकसभा सीट पर हैं। लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर कुल 4,64,510 मतदाता हैं।

इस दौर में बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। आज हाजीपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में लोग वोट डाल रहे हैं। इस चुनाव में 95 लाख 11 हजार 186 मतदाता शामिल हो रहे हैं।  पांचवें में चरण में 80 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इसमें पांच महिलाएं शामिल हैं।

सारण में राजीव प्रताप रूडी और रोहिणी आचार्य, हाजीपुर में चिराग पासवान और शिवचंद्र राम, सीतामढ़ी में देवेश चंद्र ठाकुर और अर्जुन राय, मधुबनी में अली अशरफ फातमी और अशोक कुमार यादव, मुजफ्फरपुर अजय निषाद और राजभूषण चौधरी के बीच कड़ा मुकाबला है। आज सबकी नजरें चिराग और रोहिणी पर टिकी हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off