Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Loksabha Elections 6th Phase: बिहार सहित 8 राज्यों की 58 लोकसभा सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट

छठे चरण में 889 उम्मीदवारों में से 39 फीसदी या कहें कि 343 करोड़पति

0 58

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Loksabha Elections 6th Phase: छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर छठे चरण के तहत आज वोट डाले जा रहे हैं। इसमें यूपी की 14 सीटें, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग होगी।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 889 उम्मीदवारों में से 39 फीसदी मतलब 343 करोड़पति हैं। इन कैंडिडेट्स के पास औसत संपत्ति 6.21 करोड़ रुपए है। सबसे ज्यादा बीजेपी के 48 कैंडिडेट करोड़पति हैं। कांग्रेस से BJP में आए नवीन जिंदल सबसे अमीर कैंडिडेट हैं। उनके पास 1241 करोड़ की संपत्ति है।

वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर संतृप्त मिश्रा (482 करोड़ रुपए) और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के सुशील गुप्ता (169 करोड़ रुपए) हैं।

बीजू जनता दल के सभी 6 कैंडिडेट, RJD और JDU के सभी 4 कैंडिडेट, सपा के 11, TMC के 7, कांग्रेस के 20 और आम आदमी पार्टी के 4 कैंडिडेटस की संपत्ति एक करोड़ या उससे ज्यादा है। सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों में SUCIC (C) के उम्मीदवार रामकुमार यादव का नाम है।

उनके पास 1686 रुपए की संपत्ति है। वहीं, रोहतक से निर्दलीय उम्मीदवार मास्टर रणधीर सिंह के पास संपत्ति के नाम पर महज दो रुपए हैं।

यूपी के चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत 162 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला होगा।

छठे चरण में तीन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह मैदान में हैं। तीन पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल ख‌ट्‌टर और जगदंबिका पाल भी चुनाव लड़ रहे हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

इनके अलावा मनोज तिवारी, मेनका गांधी, नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, राज बब्बर, निरहुआ भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, इलेक्शन के छठे फेज में 889 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार हैं।

डुमरियागंज में बीजेपी सांसद और पार्टी प्रत्याशी जगदंबिका पाल का मुकाबला सपा के भीष्मशंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी से है।

भदोही में बीजेपी के विनोद और ललितेश के बीच मुकाबला भाजपा ने अपने निवर्तमान सांसद रमेश बिंद की जगह विधायक विनोद कुमार बिंद को मैदान में उतारा है, जिनके मुकाबले विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ ने तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की चौथी पीढ़ी के ललितेश मिर्जापुर जिले में कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं।

अंबेडकरनगर में बीजेपी के रितेश पांडेय और सपा के पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। संतकबीरनगर में भाजपा के मौजूदा सांसद प्रवीण निषाद और सपा के लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद मुकाबले में हैं।

Loksabha Elections 6th Phase: 543 लोकसभा सीटों में पांचवे फेज तक 429 सीटों पर मतदान हो गया है। 25 मई तक कुल 487 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। आखिरी और सातवें फेज में 56 सीटों पर वोटिंग होगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off