Sen your news articles to publish at [email protected]
Mahakumbh Snan: महाकुंभ में मकर संक्रांति पर पहले शाही स्नान का अद्भुत नजारा है। नागा-साधु डुबकी लगाए। रहे हैं। इसके एक दिन पहले करोड़ों श्रद्धालु संगम की रेती पर पहुंच गए। महाकुंभ के पहले अमृत स्नान पर 3.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
MahaKumbh Updates: महाकुम्भ का पहला अमृत (शाही) स्नान मंगलवार को मकर संक्रांति पर शुरू हो गया है। अखाड़ों के साथ श्रद्धालुओं का रेला थम नहीं रहा है। सुबह से अब तक संगम में स्नान करने वालों की संख्या 3.50 करोड़ हो गई। सोमवार शाम तक प्रशासन की ओर से बनाए गए सभी रैन बसेरे भर गए थे। लोगों ने इधर उधर जहां शेड मिला वहीं ठौर की तलाश की।
मकर संक्रांति के अवसर पर सभी 13 अखाड़े अपने नागा संन्यासियों के साथ संगम तट पर स्नान कर रहे हैं।। जूना अखाड़े के लगभग 200 महामंडलेश्वर ट्रैक्टर पर सवार होकर संगम पहुंचे।
महाकुंभ में स्पेशल बनकर गईं बसें मंगलवार को समय पर वापस झकरकटी बस अड्डे नहीं लौटीं। वहीं, शाम चार से छह बजे के बीच यात्रियों को महोबा, बांदा, हमीरपुर को बसें नहीं मिलीं। बसों की उपलब्धता न होने से आगरा और दिल्ली रूटों पर भी बसों का टोटा रहा। इन दोनों रूटों पर जाने वाले यात्रियों ने हो-हल्ला किया तो दिल्ली और आगरा की बसें शाम चार बजे रवाना करनी पड़ी।
महाकुम्भ में सभी शंकराचार्य मौनी अमावस्या पर स्नान करेंगे। प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मौजूद हैं। लेकिन वो अमृत स्नान में शामिल नहीं हुए। पूछने पर मनकामेश्वर मंदिर के आचार्य स्वामी श्रीधरानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि शंकराचार्य परपंरागत रूप से मौनी अमावस्या के स्नान में शामिल होंगे।
महाकुम्भ 2025 के पहले अमृत स्नान के पावन अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में किन्नर अखाड़े के सभी सदस्यों ने मंगलवार दोपहर संगम नोज पहुंचकर अमृत स्नान किया और समाज के कल्याण और उन्नति की कामना की।
किन्नर अखाड़े के सदस्य हर हर महादेव का नारे लगाते हुए संगम की ओर बढ़े। बीच में छत्र के नीचे आचार्य महामंडलेश्वर चल रहे थे और उनके साथ अखाड़े के अन्य महामंडलेश्वर उपस्थित थे। इस दौरान किन्नर अखाड़े के साधु पारंपरिक शस्त्रों का प्रदर्शन कर रहे थे। तलवारें लहराते हुए और जयघोष करते हुए उन्होंने अमृत स्नान का शुभारंभ किया।
मकर संक्रांति मौके पर महाकुंभ मेले में शाम के छह बजे तक 3 करोड़ 50 लाख श्रद्धालुओं ने अमृत स्नान किया।