Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Maharastra Train Accident: महाराष्ट्र में ट्रेन की भीषण टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री हुए घायल 

0 172

Maharastra Train Accident: महाराष्ट्र के गोंदिया में बुधवार की सुबह एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया। यहां एक पैंसेजर ट्रेन और मालगाड़ी में भाषण टक्कर हो गई। इस हादसे मे 50 से अधिक लोग घायल हो गए जबकि 13 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं।

ये ट्रेन रायपुर से नागपुर आ रही थी। तभी भगत की कोठी ट्रेन की मालगाड़ी के साथ गोंदिया शहर के पास टक्कर हो गई। इसमें ट्रेन का S3 डिब्बा पटरी से उतर गया। जिसमें 13 लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। ये हादसा रात के करीब ढ़ाई बजे के आसपास हुआ। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों ट्रेनों के बीच ये टक्कर सिंगल नहीं मिलने की वजह से हुई। हादसे का शिकार हुई  ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के जोधपुर जा रही थी।

घटना में घायल यात्रियों को गोंदिया के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  बताया जा रहा है कि मध्य रात्रि में भगत की कोठी पैंसेजर ट्रेन को ग्रीन सिगनल मिलने के बाद आगे जा रही थी कि मगर गोंदिया शहर से पहले मालगाड़ी को सिगनल नहीं मिला और वो पटरी पर खड़ी थी। इसी क्रम में भगत की कोठी ट्रेन ने मालगाड़ी को टक्कर मार दी।

 

Leave a comment