Sen your news articles to publish at [email protected]
Mahashivratri Shahi Snan: महाशिवरात्रि: सुबह 7:28 बजे से प्रारंभ होगा अंतिम शाही स्नान का अमृत काल
Mahashivratri Shahi Snan: महाशिवरात्रि 2025 आज: आज महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का आखिरी शाही स्नान है। जानें शाही स्नान का शुभ मुहूर्त और शिव पूजा का शुभ समय-
महाशिवरात्रि स्नान मुहूर्त: हर साल फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025, यानी आज है। इस साल महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का आखिरी शाही स्नान भी होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस बार 21 घंटे 46 मिनट का पुण्यकाल बन रहा है। हिंदू धर्म की मान्यता अनुसार, अमृत काल में किए गए कार्य अत्यंत शुभ फलदायी होते हैं। इस दिन चंद्रमा के मकर राशि व शिव योग बनने से महाशिवरात्रि का महत्व और बढ़ जाता है।
महाकुंभ स्नान के अमृत काल का समय और पुण्यकाल जानें- हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन चतुर्दशी सुबह 11:08 बजे प्रारंभ होगी और 27 फरवरी 2025 को सुबह 8:54 बजे समाप्त होगी। महाशिवरात्रि पर स्नान का पुण्यकाल या अमृत काल 27 फरवरी को सुबह 9 बजे तक रहेगा। इसके अलावा, स्नान के ब्रह्म मुहूर्त, अमृत काल से लेकर गोधूलि मुहूर्त समेत कई अन्य मुहूर्त भी बन रहे हैं।
महाकुंभ स्नान का अमृत काल- संगम में स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:09 बजे से प्रारंभ हो चुका है और 05:59 बजे समाप्त होगा। महाकुंभ के शाही स्नान का अमृत काल सुबह 07:28 बजे से प्रारंभ होगा और सुबह 09 बजे तक चलेगा।
महाकुंभ के अंतिम स्नान के शुभ मुहूर्त:
– प्रातः संध्या- 05:34 एएम से 06:49 एएम
– विजय मुहूर्त- 02:29 पीएम से 03:15 पीएम
– गोधूलि मुहूर्त- 06:17 पीएम से 06:42 पीएम
– सायाह्न संध्या- 06:19 पीएम से 07:34 पीएम
– अमृत काल- 07:28 एएम से 09:00 एएम
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन किसी भी समय स्नान और दान किया जा सकता है।
महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा- महाशिवरात्रि पर शिव पूजन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की चार प्रहर की पूजा और आराधना करने से शिव कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। संतान से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए चार प्रहर की पूजा अत्यंत शुभ मानी जाती है।
चार प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त-
महाशिवरात्रि के दिन चार प्रहर की पूजा शाम 06:19 बजे से प्रारंभ होगी।
देखें समय-
– रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – 06:19 पीएम से 09:26 पीएम
– रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – 09:26 पीएम से 12:34 एएम, 27 फरवरी
– रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – 12:34 एएम से 03:41 एएम, 27 फरवरी
– रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – 03:41 एएम से 06:48 एएम, 27 फरवरी
शिव पूजा का निशिता काल- महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की निशिता काल में पूजा विशेष पुण्यकारी मानी गई है। शिव पूजा का निशिता काल 27 फरवरी को सुबह 12:09 बजे से 12:59 बजे तक रहेगा।