Sen your news articles to publish at [email protected]
Mamata banerjee attacks: Election Commission भाजपा के हाथों की कठपुतली? क्या ईद पर दंगा कराना चाहते हैं?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata banerjee) ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग (Election Commission) के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। राज्य के प्रमुख प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के अचानक तबादलों से असंतुष्ट ममता बनर्जी ने यह आरोप लगाया कि यह भाजपा को लाभ पहुंचाने और चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने की योजना है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर राज्य में कोई अनहोनी घटित होती है, तो इसके लिए सीधे तौर पर चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
तृणमूल कांग्रेस ने 291 उम्मीदवारों की सूची
तृणमूल कांग्रेस ने 291 उम्मीदवारों की सूची जारी की, इस अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले भाजपा द्वारा तैयार की गई सूची के अनुसार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सिर्फ इसे लागू कराने का माध्यम बन गया है। ममता ने सवाल उठाया कि ईद जैसे संवेदनशील त्योहार से पहले महत्वपूर्ण पदों में बदलाव करने की आवश्यकता क्या थी? उन्होंने इस पर आशंका व्यक्त की कि यह सब किसी दंगे को भड़काने की योजना का हिस्सा हो सकता है।
टीएमसी के नेता ने गंभीर आरोप लगाया
टीएमसी के नेता ने गंभीर आरोप लगाया है कि अनुभवी अधिकारियों को हटाने का उद्देश्य यह है कि भाजपा राज्य में बिना किसी रुकावट के ‘धन और हथियार’ पहुंचा सके। उन्होंने यह भी कहा कि बाहर के अधिकारियों को इसीलिए लाया गया है, ताकि वे भाजपा के चुनावी प्रतिनिधियों के रूप में कार्य करें।
चुनाव संबंधी जानकारी: अहम तिथियाँ
- प्रथम चरण: 23 अप्रैल 2026
- द्वितीय चरण: 29 अप्रैल 2026
- चुनाव परिणाम की घोषणा: 4 मई 2026
इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया
