Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Mamata banerjee का बड़ा दांव: मुख्य चुनाव आयुक्त पर महाभियोग की तैयारी

mamata banerjee mahabhiyog chief election commissioner 20260205 093939 0000
0 108

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी ममता बनर्जी (Mamata banerjee) की तृणमूल कांग्रेस ने की है। कांग्रेस ने जानकारी दी है कि टीएमसी ने संसद में सीईसी को हटाने के प्रस्ताव के लिए उनसे संपर्क किया है। इस पर सभी विपक्षी दल मिलकर निर्णय लेंगे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का आग्रह किया। उन्होंने इस मुद्दे पर अन्य विपक्षी पार्टियों से समर्थन मांगा है। ममता बनर्जी का कहना है कि राज्य में मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए यह कदम जरूरी है।

अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का इस विषय में समर्थन किया

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का इस विषय में समर्थन किया है। वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। जब बुधवार को पत्रकारों ने कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल से इस संबंध में प्रश्न पूछा, तो उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी से संपर्क किया है। वे आगे यह भी कहा कि पूरा विपक्ष इस मामले पर निर्णय लेगा।

वेणुगोपाल ने कहा कि यह टीएमसी द्वारा उठाए गए सबसे अहम मुद्दों में से एक है। शिवसेना (उबाठा) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि निर्वाचन आयोग को पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है। उनका यह भी कहना था कि भाजपा द्वारा एसआईआर का दुरुपयोग और चुनाव आयोग के जरिए मतदाताओं के नाम काटकर उनके अधिकारों का हनन करना बेहद चिंताजनक है। ममता जी इसी वजह से यह लड़ाई लड़ रही हैं।

इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया

Leave a comment