Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Mamata_Naveen: सीएम ममता और मुख्यमंत्री नवीन पका रहे राजनीतिक खिचड़ी

0 143

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Mamata_Naveen: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारे में जोरदार चर्चा है। वहीं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बताया- यह एक शिष्टाचार बैठक थी, हमने अनौपचारिक चर्चा की। राजनीति को लेकर कोई बात नहीं हुई।

 

बता दें कि 17 मार्च को अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से कोलकाता में उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान ममता और अखिलेश ने BJP और कांग्रेस दोनों से दूरी बनाने का फैसला लिया। इस मीटिंग के बाद अखिलेश ने कहा था कि भगवा खेमे को हराने के लिए सपा मजबूती से TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी के साथ खड़ी रहेगी।

 

अखिलेश ने कहा था कि बंगाल में हम ममता दीदी के साथ हैं। हम बीजेपी और कांग्रेस दोनों से समान दूरी बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने कहाकि जो लोग ‘BJP वैक्सीन’ लगवा लेते हैं, उन्हें CBI, ED या IT से कोई फर्क नहीं पड़ता। संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी कोई भी बलिदान देने को तैयार है। अगर हम UP में बीजेपी को हरा सकते हैं, तो पूरे देश में भाजपा को हराया जा सकता है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

UP के पूर्व CM अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर देश की संपत्ति को बेचने का आरोप भी लगाया। इससे पहले एक कार्यक्रम में अखिलेश 2021 के विधानसभा चुनाव में BJP को हराने के लिए ममता की तारीफ कर चुके हैं।

 

बता दें कि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ओडिशा पहुंची थीं। बुधवार को उन्होंने पुरी में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद ममता ने बंगाल से जगन्नाथ पुरी आने वालों के लिए गेस्ट हाउस बनाने के लिए जमीन भी देखी थी।

 

यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस पर TMC की ओर से तीखी टिप्पणी हुई हो। एक समय ममता बनर्जी यह तक कह चुकी हैं कि UPA क्या है, अब कोई UPA नहीं है। हमें तो मजबूत विकल्प की ज़रूरत है। यह बयान ममता ने पिछले साल मुंबई में NCP चीफ शरद पवार से मुलाकात के दौरान कही थी।

 

​​​​​CM ममता ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि वे लोकसभा का चुनाव अकेले लड़ेंगी। किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगी। TMC का गठबंधन जनता के साथ होगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- जो लोग भाजपा को हराना चाहते हैं, मेरा विश्‍वास है कि वे हमारे पक्ष में वोट करेंगे। उन्होंने दावा किया कि लोग उनके साथ हैं और उम्मीद जताई कि 2024 लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही होगा। 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off