Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Marlene Schiappa: प्लेबॉय मैगजीन कवर पर फ्रांस की कैबिनेट मंत्री

0 117

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Marlene Schiappa: फ्रांस की कैबिनेट मंत्री मार्लिन शियप्पा (Marlene Schiappa)  के प्लेबॉय मैगजीन को दिए गए 12 पेज के इंटरव्यू से हलचल है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अबॉर्शन, महिला अधिकारों और एलजीबीटी अधिकारों जैसे विषयों पर बात की है। बता दें कि मार्लिन ऐसी पहली महिला नेता हैं, जो प्लेबॉय के कवर पेज पर नजर आई हैं।

फ्रांस की मंत्री मार्लिन शियप्पा (Marlene Schiappa) की एक तस्वीर ने दुनियाभर में खलबली मचा दी। उनकी यह तस्वीर प्लेबॉय (Playboy) मैगजीन के कवर पेज पर छपी है। इस तस्वीर पर हंगामा इस कदर बरपा हुआ है कि खुद फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बॉर्न को आगे आकर इसकी आलोचना करनी पड़ी।

खुद को सेपियोसेक्शुअल (Sapiosexual) बताने वाली फ्रांस कैबिनेट में सोशल इकोनॉमिक एंड फ्रेंच एसोसिएशन मामलों की मंत्री मार्लिन ने मैगजीन को 12 पेज का इंटरव्यू भी दिया है। जिसमें उन्होंने अबॉर्शन, महिला अधिकार और एलजीबीटी अधिकारों जैसे विषयों पर बात की है।

मार्लिन ऐसी पहली महिला नेता हैं, जो प्लेबॉय के कवर पेज पर नजर आई हैं। मार्लिन की यह तस्वीर प्लेबॉय मैगजीन के फ्रांस एडिशन में प्रकाशित होगी।

Marlene Schiappa: गौर करें तो फ्रांस में इस समय रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में कैबिनेट से जुड़े कुछ लोगों का मानना है कि ऐसी स्थिति में मार्लिन का प्लेबॉय के कवर पेज पर आना सही नहीं है। इससे मामला और बिगड़ सकता है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

उनके इस प्लेबॉय कवर फोटो पर हंगामा बढ़ने के बाद मार्लिन ने ट्वीट कर अपना रुख रखा है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं का अपने शरीर पर पूरा हक है। वो अपने शरीर के साथ कुछ भी करने को स्वतंत्र हैं।

फ्रांस में महिलाएं आजाद हैं। फिर चाहे इससे पाखंडी या दकियानूसी सोच वाले लोगों को दिक्कत होती है, तो होती रहे।

प्लेबॉय ने इस मामले पर विवाद बढ़ने पर अपना बचाव करते हुए कहा है कि इस फोटोशूट के लिए मार्लिन सबसे सही शख्स थीं, क्योंकि वह महिलाओं के अधिकारों से जुड़ी हुई हैं। वह यह बखूबी समझती हैं कि यह मैगजीन सिर्फ पुरुषों के लिए नहीं है, बल्कि यह फेमिनिस्ट कॉज का माध्यम बन सकती है।

मैगजीन ने कहा कि प्लेबॉय कोई सॉफ्ट पॉर्न मैगजीन नहीं है, बल्कि 300 पेजों की एक तिमाही मैगजीन है। बेशक मैगजीन के कुछेक पेजों पर निर्वस्त्र महिलाओं की तस्वीरें होती हैं, लेकिन ज्यादातर पेजों पर ऐसा नहीं होता।

Marlene Schiappa: मार्लिन की उम्र 40 साल है। वह साल 2017 में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की कैबिनेट में शामिल हुई थीं। वह दो बच्चों की मां हैं। वह लेखिका भी हैं। उन्होंने 28 से ज्यादा नॉवेल लिखे हैं। खुद को फेमिनिस्ट बताने वाली मार्लिन अक्सर स्त्री मुद्दों पर आक्रामक तरीके से अपना रुख सामने रखती रही हैं।

वह 2017 में पहली बार बतौर जेंडर इक्वैलिटी मंत्री फ्रांस कैबिनेट में शामिल हुई थीं। वह इससे पहले भी कई बार विवादों में घिर चुकी हैं। लेकिन इस बार फ्रांस कैबिनेट खुद उनके इस कदम के खिलाफ खड़ी हो गई है।

जान लें कि पुरुषों की लाइफस्टाइल मैगजीन प्लेबॉय पहली बार 1953 में प्रकाशित हुई थी। इसके संस्थापक ह्यू हेफनर थे। उनका 2017 में 91 साल की उम्र में निधन हो गया था। यह मैगजीन अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए हमेशा चर्चा में रही है।

हेफनर ने दरअसल अपनी किचन से मैगजीन का प्रकाशन शुरू किया था। यह पूरी दुनिया में पुरुषों के बीच सबसे अधिक बिकने वाली मैगजीन है। एक समय में इस मैगजीन की हर महीने लगभग 70 लाख प्रतियां बिकती थीं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off