Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

MBBS Admission 2026: नीट में आवेदनों की सुनामी, 22 लाख से अधिक छात्रों ने भरा फॉर्म

mbbs-admission-2026-neet-ug
0 80

MBBS Admission 2026: नीट यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इस बार लगभग 22 लाख 60 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होगी। कुल मिलाकर करीब 1 लाख 29 हजार एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों के चलते इस बार प्रतियोगिता काफी कड़ी रहने की आशंका है।

आवेदन फॉर्म में संशोधन करने का अवसर

नीट यूजी परीक्षा के माध्यम से भारत के लगभग 824 चिकित्सा कॉलेजों में एमबीबीएस में दाखिला दिया जाएगा। इनमें सरकारी और निजी दोनों प्रकार के संस्थान शामिल हैं।

हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में भाग लेते हैं, उनका सपना डॉक्टर बनने का होता है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब छात्रों को अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन करने का अवसर दिया जा रहा है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो खोलने की जानकारी दी है। छात्र 12 मार्च से 14 मार्च की रात 11:50 तक परिवर्तन कर सकते हैं।

कुछ स्थितियों में एक्स्ट्रा भुगतान नही करना होगा

इसके बाद किसी भी प्रकार के बदलाव की अनुमति नहीं होगी। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं और आवश्यक सुधार कर सकते हैं।

सुधार के समय, छात्र अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा स्थान से संबंधित विवरण में बदलाव कर सकते हैं।

इसके अलावा, माता-पिता का नाम, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी और परीक्षा केंद्र से जुड़ी कुछ अन्य जानकारियाँ भी संशोधित की जा सकेंगी। हालांकि, छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सभी बदलावों को ध्यानपूर्वक करें। श्रेणी में परिवर्तन करने पर कुछ स्थितियों में एक्स्ट्रा भुगतान नही करना होगा।

100 से 700 रुपये तक का शुल्क

अनारक्षित से आरक्षित श्रेणी में परिवर्तन करने पर अभ्यर्थियों को फीस का अंतर चुकाना होगा। इसी तरह, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस श्रेणी से अन्य श्रेणी में बदलाव करने पर 100 से 700 रुपये तक का शुल्क लिया जा सकता है। एनटीए ने यह स्पष्ट किया है कि आवेदन फॉर्म में सुधार का अवसर केवल एक बार प्रदान किया जाएगा। इसलिए, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म में बदलाव करते वक्त सारी जानकारियों की ध्यानपूर्वक जांच करें।

इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया

Leave a comment