Sen your news articles to publish at [email protected]
Middle East में बढ़ा तनाव: Iran, Israel और United States के बीच टकराव, क्या बढ़ेगा बड़ा युद्ध?
मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है… और Iran, Israel और United States के बीच टकराव अब एक गंभीर मोड़ ले चुका है। पिछले कुछ हफ्तों में हालात तेजी से बिगड़े हैं। इज़राइल और अमेरिका की ओर से ईरान के ठिकानों पर हमले किए गए हैं…
अब देखना होगा कि क्या यह टकराव बातचीत से सुलझेगा या मिडिल ईस्ट,– एक और बड़े युद्ध की ओर बढ़ जाएगा।
ईरान का जवाबी कार्रवाई
वहीं ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में मिसाइल और ड्रोन अटैक तेज कर दिए हैं।
लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में ईरान खुद को एक ऐसे देश के रूप में पेश कर रहा है, जो अपनी संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा कर रहा है।
ईरान का कहना है कि उस पर लगातार बाहरी दबाव और हमले किए जा रहे हैं… और उसकी जवाबी कार्रवाई “रक्षा का अधिकार” है,। ईरान ने कहा कि कहीं से भी उसका हमला उसकी आक्रामकता नहीं कहे जाएगी।
मिडिल ईस्ट में 5 हफ्ता से चल रही भू-राजनीतिक खींचतान ने इस टकराव को और जटिल बना दिया है।
सबसे बड़ा खतरा अब यह है कि यह संघर्ष किसी बड़े क्षेत्रीय युद्ध में तब्दील हो सकता है।
Donald Trump और अमेरिकी नेतृत्व
खासकर अगर रणनीतिक समुद्री मार्ग—Strait of Hormuz—प्रभावित बना रहता है, तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।
Donald Trump और अमेरिकी नेतृत्व की सख्त चेतावनियों के बीच तनाव और बढ़ गया है।
लेकिन ईरान ने भी साफ कर दिया है कि अगर उसकी संप्रभुता पर हमला हुआ, तो जवाब और ज्यादा कड़ा होगा।
हालांकि, इस बीच कूटनीतिक कोशिशें भी जारी हैं… सीज़फायर और बातचीत की संभावनाएं तलाश की जा रही हैं, लेकिन जमीन पर हालात अब भी बेहद नाजुक हैं।
निष्कर्ष
यह सिर्फ एक सैन्य संघर्ष नहीं, बल्कि ताकत, रणनीति और अस्तित्व की लड़ाई बन चुका है…
जहां ईरान अपने अधिकार और सुरक्षा की बात कर रहा है, वहीं अमेरिका और इज़राइल अपनी सुरक्षा चिंताओं को सामने रख रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – Criminal Records in Rajya Sabha: दागी सांसदों से भरा है सदन? ADR का खुलासा, 32 फीसदी सांसदों पर मुकदमे दर्ज
