Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

MONSOON HITS KERALA: तीन दिन पहले ही मॉनसून मेहरबान, केरल को किया सराबोर

साल 2006 के बाद चौथी बार ऐसा हो रहा है, जब मॉनसून 1 जून से पहले आया

IMAGE CREDIT:INDIAN EXPRESS
0 360

MONSOON HITS KERALA: देश और दुनिया के लिए अच्छी खबर है। मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है। साल 2006 के बाद ये चौथा मौका है, जब मॉनसून नॉर्मल डेट एक जून से पहले केरल पहुँचा है। भारतीय मौसम विभाग ने ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी भी शेयर की है।

MONSOON HITS KERALA: मौसम को लेकर अच्छी खबर है। मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है। साल 2006 के बाद ये चौथा मौका है, जब मॉनसून नॉर्मल डेट एक जून से पहले केरल पहुँचा है। भारतीय मौसम विभाग ने ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी भी शेयर की है। उधर मॉनसून की इस मेहरबानी से किसान से लेकर सरकार और व्यापारी से लेकर बेरोजगार तक खुश नजर आ रहे हैं।

भारतीय मौसम विभाग के आँकड़ों के मुताबिक साल 2006 में मॉनसून 26 मई को केरल में प्रवेश किया था। इसके बाद साल 2010 में 31 मई को मॉनसून ने दस्तक दी थी। 30 मई 2017 और 29 मई 2018 को नॉर्मल तिथि 1 जून से पहले मॉनसून ने केरल को भिगोया है।

मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मॉनसून का अध्ययन कर ये रिपोर्ट जारी की है। मौसम विभाग ने अरब सागर और केरल के ऊपर उठे बादलों, और केरल के 14 स्थानों पर हुई बारिश के आधार पर ये आँकड़े जारी किए हैं।

हालाँकि इससे पहले भी INDIAN METEROLOGICAL DEPARTMENT ने 16 मई को मॉनसून के पहले आने की भविष्यवाणी की थी।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दो-तीन दोन के भीतर मॉनसून केरल के अन्य भागों, तमिलनाडु, कर्नाटक, अरब सागर और लक्षद्वीप में पहुँच सकता है। इसी के साथ ही 4 जून तक पूरा केरल मॉनसून की बारिश से सराबोर हो जाएगा।

उधर मॉनसून की इस मेहरबानी से किसान से लेकर सरकार और व्यापारी से लेकर बेरोजगार तक खुश नजर आ रहे हैं।

गौर करें तो एक तरह दुनिया जलवायु परिवर्तन और अन्य कारणों से जूझ रही हैं। वहीं मॉनसून का समय से तीन दिन पहले ही केरल को सराबोर करना एक खुशी की बात है। इससे ना सिर्फ फसल के अच्छी होने की उम्मीद है, बल्कि महंगाई और बेरोजगारी पर भी लगाम लग सकेगी।

Leave a comment