Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

MOUNT EVEREST RECORD BREAK: माउंट एवरेस्ट पर 26वीं बार फहराया झंडा, नेपाली शेरपा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया विश्व कीर्तिमान

52 वर्षीय नेपाली पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने माउंट एवरेस्ट पर 26वीं बार किया फतह

0 248

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

MOUNT EVEREST RECORD BREAK: नेपाली शेरपा कामी रीता ने हिमालय की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 26वीं बार फतह कर नया विश्व कीर्तिमान बनाया है।

MOUNT EVEREST RECORD BREAK: नेपाली शेरपा कामी रीता ने हिमालय की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 26वीं बार फतह कर नया विश्व कीर्तिमान बनाया है। कामी रीता शेरपा ने 8,848.86 मीटर दुनिया की सबसे ऊँची पर्वत चोटी पर पहुँच कर अनोखा कीर्तिमान बनाया। बीते साल ही नेपाली शेरपा ने एवरेस्ट पर चढ़ाई कर 25वीं बार अपना सफल अभियान पूरा किया था।

mount everest record break-kami rita sherpa
Kami Rita Sherpa (file). credit:amarujala.com

माउंट एवरेस्ट अभियान की जानकारी सेवन समिट ट्रेक प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर शेरपा ने बताया कि इस पर्वतारोही अभियान में 11 सदस्य थे। इन सभी ने दुनिया की सर्वोच्च चोटी पर झंडा फहराया। इन लोगों ने ट्रेकिंग रूट के साथ ही स्ठायी रस्सियों की भी मदद ली।

बता दें कि इस साल नेपाल के पर्यटन विभाग ने 316 पर्वतारोहों को माउंट एवरेस्ट अभियान को पूरा करने की इजाज़त दी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

अब जानिए कामी रीता शेरपा के अभियान के बारे में। रीता शेरपा ने पहली बार 13 मई 1994 को माउंट एवरेस्ट पर सफलता पूर्वक अभियान किया था। रीता ने एवरेस्ट के अलावा माउंट गाडविन आस्टिन(के2), माउंट लाओत्से, माउंट मान्सलू और माउंट चो यू पर भी विजय हासिल की है।

इस तरह से कामी रीता दुनिया के पहले ऐसे शख्स हो गए हैं जिन्होंने हिमालय और दुनिया की सबसे ऊँची पर्वत चोटी पर 26वीं बार विजय हासिल की है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक कामी रीता शेरपा ने अपने 10 अन्य साथियों के साथ 7 मई को माउंट एवरेस्ट पर विजय हासिल की।

गौर करें तो माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई समुद्र तल से 8848.86 मीटर है। अगर फीट में इसकी गणना की जाए तो ये 29031.69 फीट बैठती है।

उधर काठमांडू में पर्यटन विभाग के महानिदेशक तारानाथ अधिकारी ने बताया कि 52 वर्षीय कामी रीता ने 26वीं बार एवरेस्ट पर फतह हासिल कर अपना ही विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। वहीं कामी रीता की उपलब्धि पर उनकी पत्नी जंगमू ने खुशी जताई है।

गौर करें तो पहली बार न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी और नेपाल के शेरपा तेनजिंग नोर्गे सफलतापूर्वक पहली बार दुनिया के सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट पर कदम रखा था।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off