Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Mukesh Sahni Father Killed: बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या, घर में क्षत-विक्षत मिली लाश

0 49

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Mukesh Sahni Father Killed: बिहार सरकार में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का खून हो गया है। दरभंगा स्थित घर में उनका बेरहमी से क़त्ल हुआ।

बता दें कि बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का बेरहमी से कत्ल हो गया है। दरभंगा में घर में ही उनकी हत्या की गई है। अब तक इस हत्या की वजह पता नहीं चली है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि निजी रंजिश के चलते शायद इस कांड को अंजाम दिया गया है। मुकेश सहनी बिहार में मल्लाहों के बड़े नेता कहे जाते हैं। वह विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के मुखिया भी हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

जीतन सहनी का शव घर में ही क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में मुकेश सहनी आरजेडी के साथ थे और महागठबंधन का हिस्सा थे।

पिछड़ा समुदाय से आने वाले मुकेश सहनी के पिता की हत्या बिहार में एक बड़ा मुद्दा बन सकती है। राज्य में कानून व्यवस्था पर यह कांड बड़े सवाल खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि जीतन सहनी का शव घर में ही क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है।

इस हत्याकांड पर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है। ऐसा लग रहा है कि बिहार में अब कोई सुरक्षित नहीं है। यहां लगातार हत्याओं का दौर जारी है। जब मुकेश सहनी के पिता का इस तरह कत्ल हो सकता है तो फिर कौन सुरक्षित है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off