Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

MULAYAM SINGH: वेंटीलेटर पर मुलायम सिंह, पीएम मोदी ने अखिलेश से जाना हाल

0 223

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

MULAYAM SINGH: के मेदांता अस्पताल में भर्ती पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के CM रहे मुलायम सिंह यादव वेंटीलेटर पर हैं। उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया है। पीएम मोदी ने अखिलेश यादव से मुलायम सिंह का हालचाल जाना है।

MULAYAM SINGH: मुलायम सिंह के इलाज के लिए मेडिकल पैनल बनाया गया है। वह 26 सितंबर से अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद अखिलेश यादव, पत्नी डिंपल और बेटे अर्जुन के साथ मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। शिवपाल सिंह यादव भी वहां अस्पताल में मौजूद थे।

मुलायम सिंह के गृह जिले इटावा के सैफई गांव से उनके करीबी और पूरा परिवार दिल्ली पहुंच गया। PM मोदी, सीएम योगी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अखिलेश यादव को फोन कर मुलायम सिंह का हालचाल जाना।

MULAYAM SINGH: उधर करीब 3 घंटे तक अस्पताल में रहने के बाद रविवार देर रात अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के साथ अस्पताल से बाहर निकले। शिवपाल यादव ने कहाकि मुलायम सिंह के लिए अगले 24 घंटे अहम हैं।

मेदांता अस्पताल के PRO ने बताया कि मुलायम सिंह यादव को यूरिन में इन्फेक्शन के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई थी। उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखाई दिया, तो डॉक्टरों ने वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। मेदांता अस्पताल ने सारी जानकारी उनके बेटे अखिलेश यादव के साथ शेयर कर दी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

MULAYAM SINGH: इससे पहले 24 जून 2022 को मुलायम सिंह यादव की तबीयत ज्यादा खराब होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर रूटीन चेकअप और इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। इससे पहले मुलायम को 15 जून की शाम को मेदांता में भर्ती कराया गया था। यहां पर स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया था।

दरअसल, मुलायम सिंह यादव बीते दो साल से बीमार चल रहे हैं। परेशानी अधिक बढ़ने पर उन्हें अक्सर अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। पहले भी वह कई बार मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए चुके हैं। मुलायम सिंह यादव को जुलाई 2021 में भी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

MULAYAM SINGH: उधर सैफई में मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभय राम यादव अपने घर पर मौजूद हैं। वे लगातार फोन से भाई का हाल-चाल ले रहे हैं। उनके घर पर करीबी और रिश्तेदार पहुंच रहे हैं।

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद वाराणसी में हवन-पूजन शुरू हो गया है। सपा नेता और कार्यकर्ता उनके जल्दी ठीक होने के लिए अपने-अपने घरों में यज्ञ कर रहे हैं।

MULAYAM SINGH: इससे भी पहले अगस्त, 2020 में यूरिन इन्फेक्शन के बाद और इस साल पेट में दर्द के बाद भी मुलायम को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां टेस्ट रिपोर्ट में आंत में सूजन की समस्या सामने आई थी। इन्फेक्शन का असर किडनी तक जा पहुंचा था। अक्टूबर 2020 में मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव भी हो गए थे। हालांकि उन्होंने वैक्सीन की डोज लगवाई है।

बता दें कि 26 सितंबर को आखिरी बार चेकअप के लिए मुलायम सिंह यादव मेदांता गुरुग्राम पहुंचे थे। जहां तब से वह अभी तक भर्ती हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off