Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

मुजफ्फरपुर पारू में किसान महापंचायत: चैनपुर चिउटांहा भूमि अधिग्रहण के खिलाफ संकल्प

muzaffarpur paru kisan mahapanchayat chainpur land acquisition protest 2026 20260301 204032 0000
0 105

चैनपुर चिउटांहा (पारू), 1 मार्च 2026: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड में चैनपुर चिउटांहा मठ पर जबरन भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा और भूमि अधिग्रहण विरोधी किसान संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित किसान महापंचायत में सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया।

प्रमुख नेताओं ने की जोरदार नारेबाजी

तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल—उदय चौधरी, विश्वनाथ साह और राम नन्दन राम—ने सभा का संचालन किया। प्रमुख वक्ताओं में अशोक बैठा, अनिसुर रहमान, त्रिभुवन राय, जवाहर प्रसाद यादव, अनुकूल कुमार शामिल रहे। किसान नेता राजू साहू, सुभाष यादव और लाल बाबू राम ने भी संबोधित किया। वकील अरविंद कुमार ने सभा का संचालन किया।

700 एकड़ उपजाऊ भूमि पर अधिग्रहण का विरोध

किसानों का आरोप है कि पारू प्रखंड के चतुरपट्टी, भोजपट्टी, कपरफोरा, चैनपुर चिउटांहा और विशुनपुर सरैया में 700 एकड़ तीन फसली उपजाऊ जमीन पर जबरन अधिग्रहण किया जा रहा। 2013 भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लंघन बताते हुए उन्होंने कहा—80% किसानों की सहमति जरूरी, उपजाऊ भूमि प्रतिबंधित। बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा भी नहीं मिल रहा।

सरकार के इरादों पर सवाल

वक्ताओं ने कहा कि सरकार के पास लाखों एकड़ बंजर जमीन पड़ी है, फिर उपजाऊ भूमि क्यों? औद्योगिक हब के नाम पर किसानों को लूटा जा रहा। महापंचायत ने संकल्प लिया—”जान देंगे, लेकिन जमीन नहीं देंगे।” उदय चौधरी के अध्यक्षीय भाषण से सभा समाप्त हुई।

इसे भी पढ़ें – Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav के शादी का रिश्ता तालाक तक पहुंचा, पत्नी को “मतलबी महिला” बताया

Leave a comment